Image Slider

साहिबाबाद। मंगलवार को गाजियाबाद देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। बीते 24 घंटे में शहर के एक्यूआई में तीन अंकों की बढ़ोत्तरी हुई और एक्यूआई 238 तक पहुंच गया। शहर के संजयनगर और वेब सिटी का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया। वहीं लोनी, वेदविहार का एक्यूआई अपडेट ही नहीं हुआ।


यूपी पीसीबी ने मंगलवार शाम चार बजे 250 शहरों का एक्यूआई जारी किया। इसमें सबसे अधिक गाजियाबाद का एक्यूआई रहा। अक्तूबर के पहले दिन से शहर की हवा जहरीली हो रही है। हर दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोत्तरी के साथ लोगों की परेशानी बढ़ रही है। दो और तीन अक्तूबर को भी गाजियाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा था। लगातार बढ़ते एक्यूआई ने शहर के लोगों की समस्याएं बढ़ा दी है। प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों का भी कहना है कि लोगों को मास्क का प्रयोग शुरू कर देना चाहिए, टूटी हुई सड़क से उठती धूल ने इस बार समस्या अधिक बढ़ा दी है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि नगर निगम और नगर पालिका को अपने क्षेत्रों में पानी का छिड़काव बढ़ाए जाने को कहा गया है, इसके ही अधूरे निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया है ताकि आने वाले दिनों में समस्या में सुधार लाया जा सके।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||