Image Slider

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम।

मिलेनियम सिटी में बारिश के बाद विभिन्न इलाकों में पानी जमा होने से मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को डेंगू के दो नए मरीजों की पुष्टि की। इसके साथ ही जिले में इस वर्ष डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। 2025 में जिले में डेंगू के 64 मरीज मिले थे। सोमवार को 76 लोगों के सैंपल लेकर डेंगू की जांच की गई। वहीं, हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1973 की धारा 214 के तहत अब तक 6695 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। सोमवार को 400 लोगों को नोटिस दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस वर्ष मलेरिया के पांच मरीज भी सामने आए हैं। डेंगू नियंत्रण के लिए अब तक 14,65,354 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जयप्रकाश ने लोगों से पानी जमा न होने देने और बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||