Image Slider

मसूरी। ऑपरेशन प्रहार के तहत मसूरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.366 किलोग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी डासना देहात के आकाश विहार निवासी शौकीन (48) को पुलिस ने नहर बंबा नाहल-जेल रोड के पास से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राहगीरों को बेचता था। आरोपी के खिलाफ मसूरी, विजयनगर और साहिबाबाद थानों में एनडीपीएस एक्ट व बिजली अधिनियम के सात मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||