गुजरात के करजन में CNG भरवाते समय कार में जोरदार धमाका हो गया. नेशनल हाईवे-48 पर टोल बूथ के पास स्थित CNG पंप पर यह हादसा हुआ. धमाके के बाद कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और CNG सिलेंडर दो हिस्सों में टूट गया. पीछे खड़ी दो गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा. घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी है. हादसे का CCTV वीडियो सामने आने के बाद वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद CNG भरवाते समय सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. जानिए CNG भरवाते वक्त क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना जरूरी है.
हादसा करजन में टिंबा कंपनी के पास मौजूद CNG फिलिंग स्टेशन पर हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार में गैस लीक होने के बाद यह विस्फोट हुआ. धमाके की चपेट में आकर पीछे खड़ी दो दूसरी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई है. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. धमाके के तुरंत बाद पंप पर मौजूद ड्राइवर और कर्मचारी घबरा गए. कुछ देर के लिए वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई शुरू की गई. विस्फोट की असली वजह क्या थी इसकी जांच की जा रही है.
धमाके में दो हिस्सों में टूट गया CNG टैंक
CNG सिलेंडर फटने के बाद कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह टूट गया. धमाके की ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिलेंडर भी दो टुकड़ों में बंट गया. एक हिस्सा पंप परिसर में गिरा जबकि दूसरा टुकड़ा दूर जा गिरा. आसपास खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा. CCTV फुटेज में फिलिंग स्टेशन पर CNG भरने के दौरान अचानक हुए धमाके के बाद मची हलचल दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
गैस लीक के बाद हुआ विस्फोट?
CNG भरवाते समय क्या रखें ध्यान?
- CNG भरवाने के दौरान सबसे जरूरी बात सुरक्षा नियमों का पालन करना है. कार को तय जगह पर खड़ा करने के बाद इंजन बंद कर देना चाहिए. यात्रियों को भी वाहन से बाहर निकल जाना चाहिए. CNG हमेशा प्रमाणित और अच्छी तरह रखरखाव वाले स्टेशन से ही भरवानी चाहिए.
- फिलिंग के दौरान पंप कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करना जरूरी है. सिलेंडर की वैधता और हाइड्रो टेस्ट की तारीख भी समय-समय पर जांचते रहना चाहिए. नोजल सही तरीके से लगा है या नहीं इसे भी कर्मचारी से सुनिश्चित कराना चाहिए.
- CNG भरवाते समय कार के अंदर बैठने से बचना चाहिए. इस दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए. इंजन चालू रखकर CNG भरवाना भी खतरनाक हो सकता है. पंप पर सिगरेट या लाइटर का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए.
- अगर सिलेंडर या पाइप से गैस लीक होने की गंध आए या किसी तरह की खराबी नजर आए तो तुरंत फिलिंग रुकवानी चाहिए. ऐसी स्थिति में खुद मरम्मत करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.
- CNG टैंक को तय सीमा से ज्यादा भरवाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. ओवरफिलिंग से बचना जरूरी है. सिलेंडर की निर्धारित क्षमता और वाहन की CNG किट से जुड़े नियमों का पालन करना चाहिए. किसी अनधिकृत जगह से CNG भरवाने से भी बचना चाहिए.
- सिलेंडर की वैधता खत्म होने के बाद उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. CNG किट और सिलेंडर की नियमित सर्विसिंग किसी अधिकृत और प्रशिक्षित तकनीशियन से ही करवानी चाहिए.
- अगर CNG भरवाने से पहले या बाद में गैस लीक होने का शक हो तो वाहन को सुरक्षित जगह पर ले जाने की कोशिश करने के बजाय तुरंत पंप कर्मचारी को जानकारी दें. किसी भी तरह की चिंगारी या आग के स्रोत से दूर रहें. खुद पाइप या सिलेंडर खोलने की कोशिश न करें.
- लीकेज की जांच और मरम्मत प्रशिक्षित व्यक्ति से ही करवानी चाहिए. नियमित जांच से सिलेंडर और किट में होने वाली खराबी का समय रहते पता लगाया जा सकता है. करजन की घटना के बाद CNG वाहनों की सुरक्षा जांच और रिफिलिंग के दौरान सावधानी की जरूरत एक बार फिर सामने आई है.
About the Author
सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


