Image Slider

Last Updated:

कैप्टन स्मित मच्छर अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. उन्होंने 170 से ज्यादा यात्रियों की जान बचाई है. लोग उनपर गर्व कर रहे हैं. इस बीच महाकालेश्वर मंदिर में उनके लिए पूजा-अर्चना की गई. महामृत्युंजय जाप कर ज्योर्तिलिंग का अभिषेक किया गया.

ख़बरें फटाफट

कैप्टन स्मित मच्छर के लिए महामृत्युंजय मंत्र का पाठ, महाकाल मंदिर में खास पूजाZoom

कैप्टन स्मित मच्छर की सलामती के लिए महाकाल मंदिर में पूजा की गई.

उज्जैन. फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनियाभर में तारीफ हो रही है. उन्हें रियल लाइफ हीरो कहा जा रहा है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र से लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेन्याहू तक कई देशों के प्रमुख ने कैप्टन स्मित की तारीफ की. वह अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालात में पहले से ज्यादा सुधार है. इस बीच उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में कैप्टन स्मित की सलामती के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई. महामृत्युंजय मंत्र का पाठ किया गया. महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग का अभिषेक किया गया. कैप्टन स्मित के जल्द ठीक होने की कामना की गई.

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने भगवान महाकाल के समक्ष कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर उनके बेहतर स्वास्थ्य, लंबी आयु और आरोग्यता के लिए प्रार्थना की गई. पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि संकट की घड़ी में कैप्टन स्मित ने जिस हिम्मत और जिम्मेदारी का परिचय दिया, वह काबिले-तारीफ है. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना विमान को संभालने का प्रयास किया.

कैप्टन स्मित मच्छार के साहस पर देश को गर्व

महेश शर्मा ने कहा कि कैप्टन स्मित के साहस पर देश को गर्व है. बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले और वे पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटें. महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र के जाप के साथ कैप्टन स्मित की सलामती और सुरक्षित जीवन के लिए भगवान महाकाल से आशीर्वाद मांगा गया.

राजस्थान-उत्तर प्रदेश में भी मांगी गई स्मित मच्छर की सलामती की दुआएं

सिर्फ उज्जैन ही नहीं, जयपुर के रोजगारेश्वर महादेव मंदिर में भी पुजारियों और श्रद्धालुओं ने कैप्टन स्मित के लिए प्रार्थना की. महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भी मजदूर किसान समिति और संगठन से जुड़े लोगों ने महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप किया. स्मित मच्छार जिंदाबाद के नारे लगाए.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एक्सप्लेनर/नॉलेज डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||