Image Slider

होमताजा खबरदेशLIVE: SIR पर जंतर-मंतर में बवाल, 100+ हिरासत में; रात 9 बजे तक इंटरनेट बंद

Last Updated:

Jantar Mantar protest LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई. ‘ज्ञानेश गो बैक’ के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश की. पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. AAP नेता सौरभ भारद्वाज को भी हिरासत में लिए जाने की खबर है. अशोक रोड से आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को भी रोका गया. नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू है. इस बीच इलाके में इंटरनेट सेवा रात 9 बजे तक बंद किए जाने की जानकारी सामने आई है. छात्र संगठन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

LIVE: SIR पर जंतर-मंतर में बवाल, 100+ हिरासत में; रात 9 बजे तक इंटरनेट बंदZoom

SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन. (फोटो PTI)

Jantar Mantar protest LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान माहौल गरमा गया है. ‘ज्ञानेश गो बैक’ के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. आम आदमी पार्टी के नेताओं में सौरभ भारद्वाज को भी हिरासत में लिए जाने की खबर है. अशोक रोड से जंतर-मंतर की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को भी पुलिस ने रोक दिया. नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू है. इसके तहत बिना अनुमति जुटने और प्रदर्शन करने पर पाबंदी है. इसी बीच इलाके में इंटरनेट सेवा रात 9 बजे तक निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है.

जंतर-मंतर पर यह प्रदर्शन छात्र संगठनों AISA, SFI और DYFI की ओर से बुलाया गया है. संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उनका विरोध चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर है. प्रदर्शनकारी विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी. इसके बावजूद संगठनों ने जुटने का फैसला किया. आयोजकों के मुताबिक करीब 1,500 लोगों के पहुंचने की उम्मीद थी. प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बीच कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

लाइव अपडेट्स

  • Jantar Mantar Protest LIVE:  जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए 1.5 किलोमीटर के दायरे में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का आदेश दिया गया है. टेलीकॉम कंपनियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं.
  • Jantar Mantar Protest LIVE:  जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है और प्रदर्शन जारी रहने के साथ यह आंकड़ा बढ़ सकता है.
  • Jantar Mantar Protest LIVE:  दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को जंतर-मंतर पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वह चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे थे. इससे पहले उन्होंने कहा कि वह बिना कार के जंतर-मंतर पहुंचे हैं और दूसरे लोग भी यहां पहुंच सकते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोपहर तक बड़ी संख्या में Gen-Z, महिलाएं और युवा जंतर-मंतर पहुंचेंगे.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||