Image Slider


Forged documents created to grab a plot; one accused nabbed.



लोनी। गुड्डी देवी निवासी बेहटा हाजीपुर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि दिल्ली के जाफराबाद निवासी कमरुद्दीन और उसके बेटे आकिल ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके 189 वर्ग गज के प्लाॅट पर कब्जा कर लिया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि 26 अगस्त को पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी आकिल को रोडवेज बस डिपो के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पिता के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट पर कब्जा करने की बात स्वीकार की। पुलिस कमरुद्दीन की तलाश कर रही है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||