Image Slider

होमताजा खबरदेशमंगलुरु रिफाइनरी में जोरदार धमाके के बाद अफरा-तफरी: MRPL प्लांट में भीषण आग

Last Updated:

MRPL Blast Fire: मंगलुरु के जोकाट्टे के पास स्थित मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड परिसर से बुधवार को विस्फोट जैसी तेज आवाज सुनाई देने और फिर घना धुआं उठने की सूचना मिली. स्थानीय लोगों ने बताया कि आवाज सुनकर आसपास के इलाकों के लोग चिंतित हो गए क्योंकि दूर से भी घना धुआं नजर आ रहा था.

मंगलुरु रिफाइनरी में जोरदार धमाके के बाद अफरा-तफरी: MRPL प्लांट में भीषण आगZoom

एमआरपीएल में आग लगने से 7 लोगों के झुलसने की खबर है.

कर्नाटक के मंगलुरु में स्थित ‘मंगलुरु रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड’ (MRPL) के प्लांट में 30 सितंबर को एक बड़ा हादसा सामने आया. रिफाइनरी की हाइड्रो सल्फर ट्रीटमेंट (सीएचटी) यूनिट में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद वहां भीषण आग भड़क उठी. धमाके की आवाज और उठती लपटों से परिसर में हड़कंप मच गया. हालांकि, राहत एवं बचाव दलों की मुस्तैदी से कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया.

शहर के पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी सीएच के मुताबिक, हादसे की चपेट में आने से राजेश बैपटिस्ट नाम का एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया है. उसके शरीर का करीब 35 फीसदी हिस्सा आग में झुलसा है, जिसके बाद उसे तुरंत श्रीनिवास अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की हालत अब खतरे से बाहर है.

वहीं, पास के दफ्तर में मौजूद छह अन्य कर्मचारी भी इस घटना में मामूली रूप से घायल हुए हैं. सभी छह कर्मियों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार और मेडिकल जांच के बाद छुट्टी दे दी गई है. प्रशासन और कंपनी प्रबंधन फिलहाल धमाके के वास्तविक कारणों की तकनीकी जांच में जुटा है.

About the Author

authorimg

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||