लोनी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर युवा भारत संकल्प यात्रा निकाली गईं। कट्टैया गढ़ी स्थित रामलीला मैदान से यात्रा का शुभारंभ शहीद भगत सिंह के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए लोनी दो नंबर पहुंची, जहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया गया। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भाजपा नेता राहुल बैंसला ने कहा कि युवाओं को भगत सिंह के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से गलत विचार धाराओं का विरोध करने, बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने, हर घर शिक्षा और रोजगार पहुंचाने का आह्वान किया। यात्रा में भीड़ अधिक होने के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था संभाली। इस दौरान यात्रा में महेश प्रधान, चंद्रपाल प्रधान, एडवोकेट हिमांशु, दीपांशु त्यागी, मार्टिन फैसल, एडवोकेट संदीप, दीपक कौशिक व मनीष एडवोकेट समेत काफी लोग मौजूद रहे।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||
