Image Slider

एसआईआर विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज हो चली है। पूरा विपक्ष सीईसी के खिलाफ खड़ा है। वहीं इस बीच आम आदमी पार्टी में दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है।

जबकि आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेन जी से जुड़ने के तरीके पर चुनौती दी है।

 

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान

आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से एक बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने लिखा “चलो जंतर मंतर, 2 अक्तूबर, दोपहर 12 बजे।” यह आह्वान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए है। 

 

केजरीवाल का पीएम मोदी को संदेश

अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में सीधे प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित किया है। उन्होंने लिखा कि “मोदी जी, मैं आपको बताता हूं जेन जी से कैसे जुड़ सकते हो? पर आप ये करोगे नहीं।” यह टिप्पणी विशेष रूप से युवाओं के साथ जुड़ाव के मुद्दे पर की गई है। केजरीवाल ने इस संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री की युवा पीढ़ी से जुड़ने की क्षमता पर सवाल उठाया है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||