Image Slider

संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: विकास कुमार

Updated Fri, 25 Sep 2026 08:42 PM IST

जांच में सामने आया है कि मृतका प्रीति अपने पति सोनू और बेटी अक्षिता के साथ पिछले करीब चार साल से शंकर विहार में ही एक किराए के मकान में रह रही थी। उसका पति सोनू मैक्स अस्पताल में नौकरी करता है।


Bodies of mother and daughter found under suspicious circumstances in Khoda ghaziabad

खोड़ा में बंद कमरे में मिली मां-बेटी की लाश
– फोटो : अमर उजाला/AI



विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित शंकर विहार इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक बंद कमरे में मां और उसकी दो वर्षीय मासूम बेटी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटके हुए मिले। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।


 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||