Image Slider

मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बुधवार रात बस स्टैंड के पास लगी सेल में सामान लेने जा रहे बाइक सवार युवक को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।


ब्रिज विहार कॉलोनी निवासी गौरव कुमार बाइक से बुधवार रात पत्नी और बच्चे के साथ एक दुकान में सेल में सामान खरीदने जा रहे थे। बस स्टैंड के पास रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गौरव घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने बस का अगला शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||