Image Slider

माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: Akash Dubey

Updated Thu, 24 Sep 2026 11:10 PM IST

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में हरनंदीपुरम के पहले चरण लेआउट और मोरटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एमओयू ड्राफ्ट को मंजूरी मिली। 63 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य भी स्वीकृत हुए।


Harnandipuram Township Layout for first phase approved

जीडीए की 174वीं बोर्ड बैठक के बड़े फैसले
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

जिले के विकास और शहर की पहचान से जुड़ी बड़ी योजनाओं पर बृहस्पतिवार को मुहर लग गई। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 174वीं बोर्ड बैठक में हरनंदीपुरम के पहले फेज के लेआउट को मंजूरी दी गई। साथ ही मोरटी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए जीडीए और यूपीसीए के बीच एमओयू के ड्राफ्ट को भी स्वीकृति दे दी गई। यातायात सुधार, खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े करीब 63 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को भी मंजूरी मिली।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||