-श्रीराम पार्क और सनातन धर्म मंदिर मार्ग पर दूर हुई रोशनी की समस्या
-पार्षद कुसुम मनोज गोयल की पहल पर लगाए गए नए खंभे, लोगों ने जताई खुशी
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। कौशांबी क्षेत्र में दीपावली से पहले अंधेरे रास्तों को रोशन करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल की पहल पर श्रीराम पार्क (सेंट्रल पार्क) और उसके आसपास के मुख्य मार्गों सहित सनातन धर्म मंदिर रोड पर 16 नए स्ट्रीट लाइट खंभे लगाए गए हैं। नए खंभे लगाए जाने से लंबे समय से रोशनी की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। मंगलवार को सनातन धर्म मंदिर के पुजारी देवमणि पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ कराया, जबकि मंदिर अध्यक्ष आशीष गौड़ ने इसकी शुरुआत की। क्षेत्र में नए स्ट्रीट लाइट खंभे लगाए जाने से स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि दीपावली से पहले इलाके में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने से शाम के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी और अंधेरे वाले स्थानों पर भी पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं क्षेत्रीय भाजपा नेता डॉ. मनोज गोयल ने बताया कि श्रीराम पार्क के आसपास मुख्य मार्ग पर नगर निगम की ओर से पहले लगाए गए कई स्ट्रीट लाइट खंभे गिर गए थे। इसके कारण मार्ग के कुछ हिस्सों में रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं रहती थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए पुराने और क्षतिग्रस्त खंभों के स्थान पर नए खंभे लगवाए गए हैं। इसके अलावा पार्क के आसपास जिन स्थानों पर पहले से स्ट्रीट लाइट के खंभे नहीं थे, वहां भी नए खंभे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म मंदिर रोड के कुछ हिस्सों में भी रोशनी की कमी थी। मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वहां भी नए स्ट्रीट लाइट खंभे लगाए गए हैं। इससे रात के समय सड़क पर आवागमन और आसपास के लोगों की आवाजाही अधिक सुविधाजनक होगी। क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि श्रीराम पार्क और मंदिर मार्ग के आसपास लंबे समय से रोशनी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। कुछ पुराने खंभे गिर गए थे और कुछ स्थानों पर खंभे ही नहीं थे। ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित कर नए खंभे लगवाने का काम कराया गया है। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने से स्थानीय लोगों के साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र की जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पार्षद ने इस कार्य के लिए महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का आभार भी व्यक्त किया।
नए खंभे लगने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई। लोगों ने कहा कि दीपावली से पहले पूरे इलाके में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने से क्षेत्र का माहौल भी बेहतर होगा। लोगों ने पार्षद का आभार जताते हुए कहा कि अंधेरे वाले स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा मिलने से शाम के समय आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। इस अवसर पर करवा के महासचिव विनय माहेश्वरी, वार्ड अध्यक्ष मुरारी लाल सेठ, पत्रकार एवं स्तंभकार राकेश जाखोटिया, भाजपा नेता प्रदीप भटनागर, समाजसेवी सुनील गांधी, जयपुरिया के महामंत्री पवन गुप्ता, प्लॉट एरिया की महामंत्री उर्मिला अरोड़ा, अशोक अग्रवाल, प्रेम प्रकाश गोगिया, मुकुल गुप्ता, नरेश मिगलानी, राज शर्मा, नरेंद्र सिंह, रवि, मनीष मैरोडिया, संजीत शास्त्री, गोविंद, सरवन गर्ग, डॉली मल्होत्रा, रितु, मंजू कपूर और राजेंद्र गोयल सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


