गाजियाबाद। यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर कारोबारियों का विरोध बढ़ रहा है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें 15 अक्तूबर से लागू होने वाले 0.4 फीसदी एमडीआर को वापस लेने की मांग है। यह शुल्क 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई व्यापारी लेनदेन पर प्रस्तावित है। व्यापार मंडल चाहता है कि यूपीआई व्यापारियों के लिए कम लागत वाला माध्यम बना रहे। उनकी मांग है कि एमडीआर से व्यापारियों पर अतिरिक्त लागत कम हो। इसके लिए व्यापक परामर्श किया जाना चाहिए। यूपीआई के संचालन, साइबर सुरक्षा और तकनीकी ढांचे की लागत के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार हो। इस अवसर पर प्रीतम लाल, आशीष शर्मा, शहजाद चौधरी, त्रिवेंद्र गुप्ता, दमयंती सिंह, संजय शर्मा, पवन त्रिपाठी, दलबीर सिंह, संजय गर्ग, पवन शर्मा, दीपक अग्रवाल, जितेंद्र यशपाल सिंह, रवि कालिया सहित अन्य मौजूद रहे।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



