Image Slider


बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर शुरू हो गया है। इसके चलते मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात में रविवार दोपहर से ही मौसम बदल गया। गुजरात के जूनागढ़ गिरनार वन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आत्मेश्वर महादेव मंदिर जाने वाली सड़क पर अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए बच्चों समेत 40 लोग बहाव में फंस गए। बारिश के कारण गिरनार पर्वत से गिरने वाले झरने में बाढ़ आ गई। सभी का रेस्क्यू हो गया है। केरलम में पूक्कोट्टुम्पडम में कोट्टाप्पुझा नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसमें पांच लोगों का एक ग्रुप बह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हैं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, कोंकण-गोवा, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और केरलम में यलो अलर्ट है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… आज के लिए बारिश का अलर्ट… देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||