इस लिस्ट में श्रीलंकाई दिग्गज विकेटकीपर कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) का नाम पहले नंबर पर आता है. साल 2000 से 2015 के बीच अपने 15 साल के लंबे करियर में संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों का एक विशाल पहाड़ खड़ा कर दिया. बतौर विकेटकीपर अपने करियर में 464 मुकाबले खेलने वाले संगकारा ने 474 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए कुल 17,840 रन बनाए. उनके नाम 30 शानदार शतक और 110 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि 232 मौकों पर उन्होंने 30 से ज्यादा रनों का योगदान दिया. उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 230 रन रहा. लगभग 41.87 की औसत और 74.99 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले इस महान श्रीलाइकाई दिग्गज ने 23,788 गेंदों का सामना किया और अपनी पारियों में 1,866 चौके तथा 116 छक्के जमाए.
फिनिशिंग और कप्तानी के बेताज बादशाह एमएस धोनी
संगकारा के बाद जब बात फिनिशिंग और कप्तानी के हुनर की आती है, तो भारत के महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम अपने आप ज़ुबान पर आ जाता है. धोनी ने 2004 से 2019 के दौरान कुल 538 मैचों की 526 पारियों में मैदान पर कदम रखा और 17,266 रन बनाए. धोनी का करियर उनके अनोखे आंकड़े के लिए भी जाना जाता है, वे 142 बार नाबाद पवेलियन लौटे. उनका औसत 44.96 का रहा, जो इन सभी दिग्गजों में सबसे बेहतर है. 224 रनों के अपने उच्चतम स्कोर के साथ धोनी ने 16 शतक और 108 अर्धशतक ठोके. उन्होंने 21,834 गेंदों का सामना करते हुए 79.07 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. चौके लगाने के मामले में उन्होंने 1,486 बाउंड्री हासिल कीं, लेकिन उनके बल्ले से निकले 359 गगनचुंबी छक्कों ने उन्हें क्रिकेट के सबसे विस्फोटक फिनिशरों में शामिल कर दिया.
विकेटकीपिंग-बल्लेबाजी में आक्रामकता की नई मिसाल गिलक्रिस्ट
अगर आक्रामकता और विकेटकीपिंग की परिभाषा बदलने वाले खिलाड़ी की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का नाम सबसे ऊपर आता है. 1996 से 2008 के बीच अपने 391 मैचों के करियर में गिलक्रिस्ट ने 424 पारियों में बल्लेबाज़ी की और 15,252 रन बनाए. उनका नाबाद 204 रनों का सर्वोच्च स्कोर आज भी क्रिकेट फैंस को याद है. गिलक्रिस्ट का स्ट्राइक रेट 91.35 का था, जो यह साबित करता है कि वे किस कदर विरोधी गेंदबाजों पर हावी रहते थे. उन्होंने 16,695 गेंदे खेलकर 33 शतक और 79 अर्धशतक जड़े. उनकी आक्रामक शैली का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके खाते में 1,849 चौके और 259 छक्के दर्ज हैं.
मॉडर्न एरा का तूफानी सितारा क्विंटन डी कॉक
मॉडर्न क्रिकेट में विकेटकीपर-बल्लेबाजों की इस महान विरासत को दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक (Quinton de kock) ने बेहद शानदार ढंग से आगे बढ़ाया है. 2012 से 2026 के बीच खेले गए 321 मैचों की 355 पारियों में डी कॉक ने 13,452 रन अपने नाम किए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 178 रन रहा है और उनका बैटिंग औसत 40.51 का है. 95.54 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले डी कॉक ने अब तक 14,079 गेंदों का सामना किया है. उनके नाम 31 शतक और 73 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उन्होंने 165 बार 30 से अधिक रनों की पारी खेली है. चौकों-छक्कों की बात करें तो उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाज़ी से 1,517 चौके और 300 शानदार छक्के लगाए हैं.
बांग्लादेशी क्रिकेट का अटूट स्तंभ मुशफिकुर रहीम
इस लिस्ट में बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) का नाम भी बेहद गर्व से लिया जाता है. 2006 से 2025 के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट की रीढ़ रहे मुशफिकुर ने 399 मैचों की 422 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 11,998 रन बनाए. उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 219 रन रहा. 61 बार नाबाद रहने वाले मुशफिकुर का औसत 33.23 और स्ट्राइक रेट 67.93 का रहा है. उन्होंने अपने लंबे करियर में 17,662 गेंदों का सामना करते हुए 13 शतक और 68 अर्धशतक जमाए, जबकि 148 पारियों में वे 30 से अधिक रन बनाने में सफल रहे. उनकी निरंतरता और जुझारूपन का सबूत उनके बल्ले से निकले 1,100 चौके और 151 छक्के हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


