Image Slider

Last Updated:

Lalit Modi Big Budget Biopic: क्रिकेट और बॉलीवुड का कनेक्शन एक बार फिर दिलचस्प मोड़ लेने वाला है. IPL की नींव रखने वाले ललित मोदी की जिंदगी अब फिल्मी कहानी बन सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, साजिद नाडियाडवाला इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं. कहानी में मोदी के क्रिकेट सफर से लेकर बिजनेस, सफलता और विवादों तक के कई अनसुने पहलू दिखाए जाने की उम्मीद है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में इन दिनों एक और चर्चित शख्सियत की जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी चल रही है. क्रिकेट की दुनिया में IPL को नई पहचान दिलाने वाले ललित मोदी की जिंदगी पर अब बिग बजट बायोपिक बनने की खबर है. खास बात यह है कि इस फिल्म को प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी साजिद नाडियाडवाला के पास होने की बात सामने आई है. फिल्म की कहानी में क्रिकेट, बिजनेस, शोहरत और विवादों से भरी ललित मोदी की जिंदगी के कई चैप्टर देखने को मिल सकते हैं.

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म फिलहाल शुरुआती चरण में है और इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. इस प्रोजेक्ट की क्रिएटिव डेवलपमेंट टीम की अगुवाई जानी-मानी राइटर-प्रोड्यूसर स्नेहा रजनी कर रही हैं. फोटो साभार-@lalitkmodi/Instagram

खुद ललित मोदी ने भी जून में दिए एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की थी कि उनकी बायोपिक पर काम चल रहा है और स्नेहा रजनी की टीम रिसर्च और इंटरव्यूज के जरिए इसे आकार दे रही है. फोटो साभार-@lalitkmodi/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके लीड एक्टर की है. ‘धुरंधर’स्टार रणवीर सिंह का नाम इस प्रोजेक्ट से पहले भी जुड़ चुका है. जून 2026 में ललित मोदी ने ANI को दिए इंटरव्यू में बताया था कि रणवीर सिंह ने उनसे मिलने के लिए लंदन पहुंचे थे और उनकी जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में उनका किरदार निभाने की इच्छा जताई थी. फाइल फोटो.

ललित मोदी ने यह भी कहा था कि वह रणवीर को इस भूमिका में देखना पसंद करेंगे. हालांकि, स्टार्स की कास्टिंग अभी ऑफिशियली तौर पर फाइनल नहीं हुई है. फोटो साभार-@lalitkmodi/Instagram

रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ललित मोदी की जिंदगी के सिर्फ एक हिस्से पर फोकस नहीं करना चाहते. उनकी कहानी में IPL की शुरुआत और उसका विस्तार, क्रिकेट और बिजनेस की दुनिया में उनका उभार, उनके फैसले, निजी जिंदगी और बाद में सामने आए विवादों जैसे कई पहलुओं को जगह मिल सकती है. फोटो साभार-@lalitkmodi/Instagram

रिपोर्ट में एक सूत्र ने बताया कि मेकर्स जल्दबाजी करने के बजाय कहानी को अच्छे से तैयार करने में समय ले रहे हैं. आपको बता दें कि ललित मोदी IPL के संस्थापक चेयरमैन रहे और 2005 से 2010 के बीच BCCI के उपाध्यक्ष भी रहे. फाइल फोटो. 

IPL के शुरुआती दौर में उनकी भूमिका ने उन्हें भारतीय क्रिकेट और बिजनेस की दुनिया में बेहद चर्चित नाम बना दिया. हालांकि, उनका कार्यकाल बाद में विवादों और जांच के कारण भी सुर्खियों में रहा. फाइल फोटो. 

फिलहाल फिल्म के निर्देशक, रिलीज डेट और बाकी कलाकारों का ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रणवीर सिंह सच में पर्दे पर ललित मोदी का किरदार निभाएंगे या इस हाई-प्रोफाइल बायोपिक में किसी और एक्टर की एंट्री होगी. फाइल फोटो. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||