Image Slider


इंडियन एयरफोर्स को शुक्रवार को 2 तेजस ट्रेनर विमान और HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान सौंपा गया। हालांकि HTT-40 विमान कितने दिए गए, इसकी संख्या नहीं बताई गई। इन विमानों को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तैयार किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने बेंगलुरु में शुक्रवार को विमानों के हैंडओवर प्रोग्राम में शामिल हुए। रक्षा मंत्री ने विमानों की पूजा की। कार्यक्रम में HAL ने चार नए ध्रुव हेलिकॉप्टर पवन हंस लिमिटेड को सौंपे। राजनाथ हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में भी बैठे। HAL की तरफ से चार LCA तेजस ट्रेनर की डिलीवरी पूरी HAL ने भारतीय वायुसेना को दो LCA FOC ट्रेनर विमान सौंप दिए। इससे FOC कॉन्ट्रैक्ट के तहत चार ट्विन-सीटर विमानों की डिलीवरी पूरी हो गई। इन विमानों में बेहतर रडार, ऑटोपायलट, फ्यूल सिस्टम, सुरक्षित कम्युनिकेशन के लिए सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो और एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग प्रोब जैसी सुविधाएं हैं।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||