Image Slider

Last Updated:

Sidharth Malhotra Trolled Ahead Of The Vvan Release: फिल्म ‘द व्वान’ में तमन्ना भाटिया संग बिहारी कल्चर और आस्था की झलक दिखाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं . भोजपुरी भाषा पर ‘लैट्रिन फीलिंग’ जैसा कमेंट करने पर अब एक्टर का 8 साल पुराना विवाद फिर से वायरल हो गया है, जिसे लेकर सिद्धार्थ ट्रोल हो रहे हैं. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर-

Zoom

द वान रिलीज से पहले ट्रोल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा(फोटो साभार- instagram@tamannaahspeaks)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर काफी चर्चा में हैं . यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है . इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आने वाली हैं . फिल्म की कहानी बिहार की लोककथाओं, रहस्यमयी जंगलों और आस्था से जुड़ी हुई है, जिसके चलते यह फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोर रही है . इतना ही नहीं इस फिल्म में बिहार के सबसे बड़ा पर्व छठ पर बना गाना ‘छठी मैया’ काफी ज्यादा हिट हुआ.

लेकिन इसी बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक पुराना बयान इंटरनेट पर वायरल हो गया, जहां सिद्धार्थ ने कहा था कि भोजपुरी बोलने पर उन्हें ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’ आ रही है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं.

‘द वन’ में दिखी बिहारी कल्चर की झलक

‘द वन’ फिल्म में बिहार और पूर्वांचल के महापर्व छठ पूजा को खास तवज्जो दी गई है . हाल ही में फिल्म का गाना ‘छठी मैया’ रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है . इस गाने में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ पारंपरिक अंदाज में छठ पर्व मनाते और सूर्य देव को अर्घ्य देते दिख रहे हैं . विशाल मिश्रा की आवाज में बना यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग फिल्म में बिहारी कल्चर की झलक देखकर खुश हैं . बिहार और भोजपुरी इंडस्ट्री भी इससे काफी खुश दिखाई दे रही थी कि उनके रिचुअल को अब बॉलीवुड में भी खास जगह मिल रही है. वहीं उनके कल्चर को भी प्रमोट किया जा रहा है.

 क्यों ट्रोल हो रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

एक तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म में बिहारी कल्चर और आस्था को प्रमोट कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है . जिसके बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनके पुराने बयान को लेकर निशाना साध रहे हैं . दरअसल, यह वाकया साल 2018 का है जब सिद्धार्थ अपनी फिल्म ‘अय्यारी’ के प्रमोशन के लिए रियालिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में पहुंचे थे .

भोजपुरी पर क्या था सिद्धार्थ का विवादित बयान

साल 2018 में सिद्धारर्थ मल्होत्रा ‘अय्यारी’ के प्रमोशन के लिए सलमान खान के रियालिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में पहुंचे थे. शो में सिद्धार्थ के साथ एक्टर मनोज बाजपेयी भी मौजूद थे . जहां मनोज बाजपेयी ने मस्ती के मूड में सिद्धार्थ से भोजपुरी में डायलॉग बोलने को कहा था . सिद्धार्थ ने भोजपुरी बोलने की कोशिश तो की, लेकिन इसके बाद उन्होंने इस भाषा को लेकर मजाक में एक आपत्तिजनक कमेंट कर दिया . सिद्धार्थ ने कहा था कि भोजपुरी बोलने पर उन्हें ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’ आ रही है . उनके इस बयान के बाद जमकर बवाल हुआ था और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा समेत कई लोगों ने उनकी क्लास लगाई थी . हालांकि विवाद बढ़ने पर सिद्धार्थ ने माफी भी मांगी थी, लेकिन अब जब वह बिहार के कल्चर पर आधारित फिल्म ला रहे हैं, तो लोग उनके इस पुराने बयान को याद दिलाकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं .

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||