IND VS AFG LIVE SCORE: अफगानिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला अब से कुछ देर में अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा. टॉस हो चुका है. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. भारतीय प्लेइंग-11 में एक चेंज हुआ है. वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई आए हैं. पहला टी20 जीत चुकी भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी. भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए पहले टी20 को 38 गेंद रहते 7 विकेट से जीता था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इब्राहिम जादरान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान को पहले टी20 में खेल के हर विभाग में पीछे छोड़ा था. गेंदबाजी में भारत की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह दोनों ही बेहद प्रभावी रहे थे, वहीं स्पिन गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल शानदार रहे थे. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने अपना बेखौफ अंदाज दिखाया था और 32 गेंदों पर 82 रन की विस्फोटक पारी खेली. ईशान किशन ने भी 42 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने 157 के लक्ष्य को 13.4 ओवर में हासिल कर लिया था. टीम इंडिया पहले टी20 में दिखाए गए फॉर्म को दूसरे मैच में भी बरकरार रखना चाहेगी.
IND vs AFG T20I Live: भारत की प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की प्लेइंग-11
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी.
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
दूसरे टी20 में भी भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया. टीम इंडिया इस मैच में एक बदलाव के साथ खेल रही है. चोट के चलते सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है.
IND vs AFG T20I Live Score: कितने बजे होगा टॉस?
मुकाबले का टॉस अब से कुछ देर में होने वाला है. दोनों टीमों के कप्तान 7 बजे टॉस के लिए आएंगे. पहले मैच में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. ऐसे में आज अगर भारत टॉस जीतता है तो बैटिंग का फैसला कर सकता है. 7.30 बजे मैच का लाइव एक्शन शुरू होगा.
IND vs AFG Live: क्या सैमसन की जगह खेलेंगे वैभव?
जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज के पहले मैच में मौका नहीं मिला था. अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने संजू सैमसन उतरे थे. हालांकि, सस्ते में पवेलियन लौट गए. अब देखना यह होगा कि आज के मैच में 15 वर्षीय स्टार की वापसी होती है या मैनेजमेंट सैमसन को बैक करता है.
India vs Afghanistan T20I Live: वरुण की जगह किसे मिलेगा मौका?
मिस्ट्री स्पिन वरुण चक्रवर्ती चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं. वह पहले टी20 का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए एक विकेट चटकाया था. उनकी जगह इस मैच में रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है. इसके अलावा प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है.
Ind vs Afg 2nd T20I Live Updates: अफगानिस्तान की प्लेइंग-11
सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), द.रविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक.
Ind vs Afg Live Score: ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
IND vs AFG LIVE: वेलकम!
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबला के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. मैच शुरू होने में दो घंटे का समय बाकी है. टीम इंडिया पहले मैच में जीत दर्ज कर चुकी है. आज का मुकाबला जीतते ही भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त भी बना लेगी. वहीं, अफगानिस्तान की नजर बड़ा उलटफेर करने पर होगी. अफगान टीम अब तक टी20 में भारत को हरा नहीं पाई है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


