Image Slider

Last Updated:

Moradabad News: मुरादाबाद की एक महिला ने अनोखी पहल की है. यह महिला जेल में बंद महिला कैदियों को आवश्यक सामान निःशुल्क उपलब्ध करा रही है. आइए जानते हैं कि आखिर इस महिला ने इस पहल की शुरुआत क्यों की.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला जेल में बंद महिला कैदियों के लिए मददगार साबित हो रही है. वह जेल में निरुद्ध महिलाओं की जरूरतों को समझते हुए उन्हें आवश्यक सामान निःशुल्क उपलब्ध करा रही है. महिला कैदियों को सैनिटरी पैड से लेकर पहनने और सोने के लिए जरूरी कपड़े सहित अन्य उपयोगी सामान वितरित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य जेल में रह रही महिलाओं को उनकी रोजमर्रा की जरूरत का सामान आसानी से उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. महिला की इस पहल से जेल में बंद महिलाओं को काफी राहत मिल रही है और जरूरतमंद कैदियों तक जरूरी सामान पहुंचाने का काम लगातार किया जा रहा है.

बंद महिला कैदियों तक पहुंचाती हैं सामान
समाजसेवी पूजा राणा ने बताया कि मैं समाज सेवा का कार्य कर रही हूं. मैं जेल में बंद महिला कैदियों तक उनकी जरूरत की चीजें पहुंचाती हूं. मैं विभिन्न संस्थाओं से संपर्क करती हूं. कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनसे मिलने उनके परिवार वाले नहीं आते, उन्हें कपड़ों की बहुत दिक्कत होती है. हाल ही में मैंने रोटरी क्लब टाउन से संपर्क किया था. उन्होंने रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर 120 जोड़ी कपड़े और महिलाओं के उपयोग के लिए पैड के 2 बैग दिए थे. जेल में बंद महिलाओं को जो भी जरूरत होती है वो मुझसे साझा करती हैं. मेरा रोज जेल में आना-जाना होता है, तो मैं उन चीजों को इकट्ठा करके उन्हें निःशुल्क उपलब्ध कराती हूं. मुझे जेल में सेवा करते हुए लगभग 4 साल हो गए हैं और समाज सेवा करते हुए कुल 10 साल हो गए हैं.

पिता से मिली प्रेरणा
वहीं उन्होंने बताया कि इसकी प्रेरणा मुझे अपने पिताजी से मिली थी. वे भी एक समाजसेवी थे. अब वे इस दुनिया में नहीं हैं. लेकिन उन्हीं से मेरे अंदर दूसरों की मदद करने का भाव आया. उनका कहना है कि मैं यहां समय-समय पर प्रतियोगिताएं भी कराती हूं. अभी जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मैंने पोस्टर प्रतियोगिता कराई थी, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला बंदियों को मैंने अपनी तरफ से उपहार के रूप में दुपट्टे दिए थे. इसके अलावा उनकी जरूरत का जो भी समान होता है, मैं उन्हें प्रोवाइड कराती हूं. यह सभी चीज में जेल प्रशासन से अनुमति लेकर चेक कराकर ही प्रोवाइड कराती हूं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||