Image Slider

IND vs AFG 1st T20I Live Score Updates: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में दोनों टीमें अब से कुछ देर में एक्शन में होंगी. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, 7 बजे टॉस होगा. दिलचस्प यह है कि अफगानिस्तान इस सीरीज की मेजबान है. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब भारतीय टीम अपने ही घर में मेहमान बनकर मैदान पर उतरेगी. यह भारत में बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर का पहला असाइनमेंट है. हालांकि, अफगानिस्तान आधिकारिक मेजबान है, लेकिन अय्यर यूके और जिम्बाब्वे में टीम की कप्तानी करने के बाद पहली बार भारतीय सरजमीं पर ‘मेन इन ब्लू’ की कमान संभालते नजर आएंगे. मुकाबले से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ.

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर.

अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), अब्दुल्ला अहमदजई, अजमतुल्लाह उमरजई, दरवेश रसूली, फजलहक फारूकी, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, नांगेयालिया खरोटे, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, नूर उल रहमान (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), राशिद खान और सेदिकुल्लाह अटल.

September 13, 202619:09 IST

IND vs AFG Live: भारत की प्लेइंग-11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

September 13, 202619:08 IST

IND Vs AFG Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

अफगानिस्तान के खिलाफ इस पहले टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा टीम के लिए ओपनिंग करने उतरेंगे. जसप्रीत बुमराह, नीतीश रेड्डी और वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग-11 में लौटे हैं.

September 13, 202618:28 IST

AFG vs IND Live: 7 बजे टॉस, 7.30 शुरू होगा मैच

मैच के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है. पहले मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होना था, लेकिन अब इसे शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मैच से आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे टॉस होगा.

September 13, 202618:26 IST

IND vs AFG Live Score: सैमसन या वैभव, किसे मिलेगा मौका?

सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से किसे अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलेगा. सैमसन जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं थे, जहां 15 वर्षीय वैभव ने ओपनिंग करते हुए दो अर्धशतक ठोके. अब सैमसन के टीम में आने से कप्तान के लिए टॉप ऑर्डर चुनना एक ‘अच्छी मुसीबत’ बन गया है. मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान अय्यर ने संजू या वैभव में से किसे प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा, इसे लेकर कोई साफ जवाब नहीं दिया. ऐसे में टॉस के समय ही यह पता चलेगा कि मैनेजमेंट किसे मौका देने वाली है.

September 13, 202618:18 IST

India vs Afghanistan Live Score: टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों की वापसी

जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से जीती गई टी20 सीरीज में नहीं खेले थे, लेकिन अब वे टीम में वापसी कर चुके हैं. बुमराह, नितीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को फिट घोषित कर दिया गया है. बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि हर्षित राणा रेक्टस फेमोरिस स्ट्रेन (जांघ की मांसपेशी में खिंचाव) के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है.

September 13, 202618:17 IST

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को पहली जीत का तलाश

भारत और अफगानिस्तान के बीच साल 2010 से अब तक कुल 9 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें 7 मैच टीम इंडिया ने जीते. इनके अलावा, 1 मुकाबला टाई रहा, जिसे भारत ने सुपर ओवर में अपने नाम किया, जबकि एक अन्य मैच बेनतीजा रहा. अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 में अपनी पहली जीत की तलाश है.

September 13, 202618:16 IST

Ind vs Afg T20 Live: बतौर कप्तान अय्यर की भारत में पहली सीरीज

टी20 टीम के कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर पहली बार भारत में कोई सीरीज खेलन उतरेंगे। आयरलैंड से दो मुकाबलों की टी20 सीरीज 0-2 से और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद, भारत मजबूत प्रदर्शन करना चाहेगा. हालांकि, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे में 3-0 से क्लीन स्वीप करके जबरदस्त वापसी की. अब टीम जीत की इसी लय को बरकरार रखने उतरेगी.

September 13, 202618:14 IST

India vs Afghanistan Live Score: अफगानिस्तान का स्क्वॉड

इब्राहिम जादरान (कप्तान), अब्दुल्ला अहमदजई, अजमतुल्लाह उमरजई, दरवेश रसूली, फजलहक फारूकी, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, नांगेयालिया खरोटे, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, नूर उल रहमान (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), राशिद खान और सेदिकुल्लाह अटल.

September 13, 202618:14 IST

IND vs AFG 1st T20I Live Updates: भारत का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर.

September 13, 202618:13 IST

IND vs AFG Live: वेलकम!

भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है. वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों से तूफानी पारियां देखने को मिल सकती हैं. मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को फॉलो कर सकते हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||