Image Slider

Last Updated:

डीएनडी से चिल्ला और त्रिलोकपुरी जाने वाले लोगों को अब मयूर विहार के क्राउन प्लाजा के पास मौजूद रेड लाइट पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलने वाला है. क्योंकि आधे किलोमीटर का अंडरपास बनने जा रहा है. इससे जहां ट्रैफिक मर्ज होता है, वहां अब जाम की समस्या नहीं होगी.

Zoom

मयूर विहार के पास बनने जा रहा है अंडरपास. (सांकेतिक तस्वीर)

नोएडाः दिल्ली में विकास की रफ्तार को बढ़ाने का काम किया जा रहा है, जिसका फायदा नोएडा वालों को भी मिलने वाला है. क्योंकि मयूर विहार में नया अंडरपास बनाने का फैसला किया गया है, जिसके चलते डीएनएडी की ओर से चिल्ला, त्रिलोकपुरी की तरफ जाना आसान हो जाएगा. इसके अलावा दिल्ली-यूपी रोड पर भी फ्लाईओवर के नीचे आवागमन आसान हो जाएगा. मयूर विहार फेज-1 में क्राउन प्लाजा के पास दिल्ली-यूपी रोड पर यह अंडरपास बनने जा रहा है.

आधे किलोमीटर का होगा अंडरपास
बता दें कि मयूर विहार में दिल्ली-यूपी रोड के क्राउन प्लाजा की रेड लाइट पर जाम की समस्या रहती है. सुबह और शाम के वक्त पिछले कुछ वर्षों से इस रेड लाइट पर ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है. ऐसे में यह अंडरपास बहुत बड़ी राहत का काम करेगा. इस अंडरपास की लड़ाई 500 मीटर होगी. अनुमान जताया जा रहा है कि इसको बनाने में करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस अंडरपास को बनाने का उद्देश्य यह है कि व्यस्तम जंक्शन पर होने वाली आवाजाही से सीधे निकलने वाले ट्रैफिक को अलग करना है.

अंडरपास बनने में लगेगा टाइम
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मयूर विहार की इस जगह पर जाम इसलिए लगता है क्योंकि अलग-अलग दिशाओं से आने वाला ट्रैफिक जंक्शन पर आकर मिलता है. अंडरपास बनने से ट्रैफिक चौराहे पर बिना रुके आगे बढ़ सकेगा. बताया जा रहा है कि अंडरपास के काम में थोड़ा वक्त लगेगा. क्योंकि इस प्रोजेक्ट पेड़ों और जमीन से जुड़े पहलुओं का सर्वेक्षण सड़क विकास से जुड़ी एजेंसी को करना होगा.

पेड़ों की होगी गिनती फिर होगा उनका सर्वे
साथ ही ये भी देखना होगा कि इस प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य के दौरान बिजली, पानी, गैस, दूरसंचार और अन्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें. प्रस्तावित प्रोजेक्ट एरिया में जितने भी पेड़ मौजूद हैं, पहले उनकी गिनती होगी और उनकी क्या स्थिति है, इसका भी सर्वे किया जाएगा. ये जानना होगा कि ये पेड़ किस प्रजाति के हैं, कितने मोटे और जमीन में कितने फैले हुए हैं. इन पेड़ों को नंबर देकर चिह्नित किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||