साहिबाबाद। पार्क में दोस्त के साथ घूम रहे युवक को चार लड़कों ने डीएलएफ सेंटर पार्क में पीटकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। काॅलोनी निवासी पवन बब्बर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मनजीत आठ सितंबर की रात कालोनी स्थित पार्क में घूम रहा था। बेटे के साथ उसका दोस्त भी साथ था। उसी समय वहां मुस्तकीम, साहिद, मोहम्मद कैफ व कुछ अन्य लड़के आ गए। चारों ने मनजीत के साथ गाली गलौज की फिर पिटाई कर दी। उसे काफी चोटें पहुंची। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी मौके से भाग गए। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



