Image Slider

मोदीनगर। डीजे डेंटल कॉलेज की निर्माणाधीन मेडिसिटी की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हुआ। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी 32 वर्षीय मिंटू निवाड़ी रोड स्थित निर्माणाधीन मेडिसिटी में मजदूरी करता था। सोमवार रात करीब 12 बजे काम के दौरान वह पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर घायल मिंटू को साथी मजदूर मोदीनगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख मेरठ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


साथी मजदूरों ने आरोप लगाया कि साइट पर सुरक्षा उपकरण और जाल नहीं लगाए गए थे, जिसके कारण हादसा हुआ। इस बारे में डीजे डेंटल प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने निर्माण कार्य ठेकेदार के पास होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||