मंगलवार सुबह दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमे उन्हें बम से उड़ाने की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वे सभी जरूरी जांच-पड़ताल के लिए प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली विधानसभा को धमकी मिली है। विजेंद्र गुप्ता को पहले भी धमकी मिल चुकी हैं। इसी साल अप्रैल में दिल्ली विधानसभा को लगातार कई बम की धमकियां मिलने के बाद गुप्ता को जेड-कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



