Image Slider

होमखेलक्रिकेटबीवी तलाक दे देगी! टीम इंडिया के कोच बनने पर आशीष नेहरा ने बताई अपनी मजबूरी

Last Updated:

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर आशीष नेहरा ने टीम इंडिया के हेड बनने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. नेहरा है कहा कि नेशनल टीम का हेड कोच बनना उनके लिए सम्मान बात होगी, लेकिन उनकी फिलहाल ऐसी कोई इच्छा नहीं है. इसके अलावा नेहरा लगातार घर से दूर भी नहीं रहना चाहते हैं. यही वजह है कि वह टीम इंडिया के कोच बनने के इच्छुक नहीं हैं.

Zoom

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूद हेड कोच गौतम गंभीर का कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप तक है. हालांकि, उससे पहले ही गंभीर की कोचिंग पर कई बार सवाल उठ चुके हैं. टीम इंडिया में गंभीर की जगह लेने के लिए दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण के नाम की कई बार चर्चा भी हुई है. लक्ष्मण इस समय बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के चीफ हैं और बीच-बीच में वह भारतीय टीम को कोचिंग भी देते हैं.

वीवीएस लक्ष्मण के अलावा पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को भी टीम इंडिया के हेड कोच बनने का दावेदार बताया गया है, लेकिन नेहरा ने कभी भी इसे लेकर कुछ नहीं कहा. हालांकि, अब उन्होंने भारतीय टीम के हेड कोच बनने पर अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि उनकी क्या मजबूरी है जो वह इस रेस में शामिल नहीं होना चाहते हैं.

लगातार ट्रैवलिंग नहीं करना चाहते हैं नेहरा

बंगाल क्रिकेट संघ के अवॉर्ड सेरेमनी में आशीष नेहरा ने बताया कि टीम इंडिया का कोच बनना उनके लिए गर्व की बात होगी, लेकिन फिलहाल उनकी ऐसी इच्छा नहीं है. बता दें कि आशीष नेहरा इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के हेड कोच हैं और उनके मार्गदर्शन में टीम तीन बार फाइनल में पहुंची है और एक बार चैंपियन भी बन चुकी है.

टीम इंडिया के हेड कोच नहीं बनने को लेकर नेहरा ने कई कारण बताए. उनमें से एक 8 से 9 महीने परिवार से दूर रहना भी शामिल हैं. नेहरा ने कहा, “टीम इंडिया का कोच क्यों नहीं बनना मुझे, इसका जवाब अभी दे पाना मुश्किल हैं, लेकिन मैं सबसे पहले अपने हाई कमिशन जो की मेरी वाइफ है उसकी मंजूरी लूंगा, नहीं तो वह मुझे तलाक दे देगी. ये ट्रैवलिंग को लेकर है. 8 से 9 महीने घर दूर रहना आसान नहीं है.”

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||