नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 को लेकर 72 सालों के इतिहास में पहली बार एक बड़ा और ऐतिहासिक फेरबदल हुआ है. दशकों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए अब यह प्रतिष्ठित समारोह देश की राजधानी दिल्ली की बजाय गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने जा रहा है. भारतीय सिनेमा का यह गरिमामय मंच इस बार ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के साए में सजेग. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियों को देश के सर्वोच्च सिनेमाई सम्मान से नवाजा जाएगा.
‘नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन सितंबर महीने में होगा.
नई दिल्ली. नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 को लेकर 72 साल के इतिहास में पहली बार बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है. अब तक देश की राजधानी दिल्ली की पहचान रहा यह प्रतिष्ठित समारोह इस बार दिल्ली की सीमाओं से बाहर आयोजित होगा और इसके लिए गुजरात को चुना गया है. सिनेमा जगत का यह सबसे बड़ा और गरिमामय मंच इस बार एक बिल्कुल नए, भव्य और अनोखे अंदाज में नजर आने वाला है, जहां भारतीय सिनेमा की तमाम दिग्गज हस्तियां अपनी कला के सर्वोच्च सम्मान के लिए एक साथ जुटेंगी.
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित किया जाएगा. यह पहला मौका है, जब यह राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन देश की राजधानी के बजाय किसी दूसरे राज्य में होगा. अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महीने के अंत में अपने गुजरात दौरे के दौरान विजेताओं को यह सिनेमाई सम्मान प्रदान करेंगी. एकता नगर (जिसे पहले केवड़िया के नाम से जाना जाता था) दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है.
गुजरात में होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी. पिछले कई दशकों से दिल्ली का ऐतिहासिक विज्ञान भवन इस प्रतिष्ठित समारोह का स्थाई ठिकाना रहा है, जहां देश की सर्वश्रेष्ठ सिनेमाई प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता रहा. ऐसे में 72वें संस्करण का आयोजन गुजरात में करने का फैसला इस पारंपरिक ढर्रे से एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है. इस बार के आयोजन में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की भव्यता भी देखने को मिलेगी. सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित 597 फीट ऊंची इस विशालकाय प्रतिमा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2018 में किया था, जो इस साल के जश्न को एक खास पहचान देगी.
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान
बेस्ट एक्टर के लिए चुने गए ममूटी-कार्तिक आर्यन
बेस्ट एक्टर का पुरस्कार साउथ सुपरस्टार ममूटी को उनकी फिल्म ‘भ्रमयुगम’ और कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए दिया जाएगा. वहीं, पहली बार निर्देशन के मैदान में उतरे रणदीप हुड्डा को फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर चुना गया है. इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली ‘कल्कि 2898 एडी’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



