Image Slider

ग्रेटर नोएडा: चेहरे पर अनचाहे बाल कई लड़कियों और महिलाओं के लिए सिर्फ खूबसूरती से जुड़ी समस्या नहीं हैं, बल्कि कई बार यह उनके आत्मविश्वास और मानसिक स्थिति पर भी असर डालते हैं. चेहरे पर सामान्य से अधिक बाल होने के कारण कई लड़कियां लोगों के बीच जाने से झिझकने लगती हैं. खासकर ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों में चेहरे पर बालों की समस्या को लेकर सामाजिक दबाव और लोगों की टिप्पणियां परेशानी को और बढ़ा सकती हैं. ऐसे में आधुनिक एस्थेटिक ट्रीटमेंट से अनचाहे बालों की ग्रोथ को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

कॉस्मेटोलॉजिस्ट एवं एस्थेटिक्स विशेषज्ञ डॉ. ललित कसाना के मुताबिक, आज के समय में अनचाहे बाल यानी अनवांटेड हेयर काफी सामान्य समस्या हो गई है. उन्होंने बताया कि जब किसी लड़की के चेहरे पर बाल दिखाई देते हैं तो कई बार वह खुद को दूसरों से अलग महसूस करने लगती है. लोगों की नजर और सवाल उसके कॉन्फिडेंस को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में समस्या का सही उपचार व्यक्ति को शारीरिक राहत देने के साथ उसके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है.

चेहरे पर ज्यादा बाल को सिर्फ कॉस्मेटिक समस्या न समझें
डॉ. कसाना के अनुसार, चेहरे पर ज्यादा बाल आने के पीछे हार्मोनल बदलाव भी एक वजह हो सकते हैं. महिलाओं में PCOD और PCOS जैसी स्थितियों के कारण हार्मोन में बदलाव हो सकता है, जिसका असर बालों की ग्रोथ पर भी दिखाई दे सकता है. इसलिए यदि चेहरे पर अचानक या सामान्य से ज्यादा बाल आने लगे हैं, तो इसे केवल कॉस्मेटिक समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि खान-पान को लेकर कई तरह की धारणाएं हैं, लेकिन चेहरे पर ज्यादा बाल होने की स्थिति में हार्मोनल कारणों को भी समझना जरूरी है. यदि किसी महिला को हार्मोनल असंतुलन की आशंका है तो डॉक्टर से सलाह और आवश्यक जांच कराना बेहतर है.

योग-मेडिटेशन मददगार, लेकिन इलाज जरूरी
डॉक्टर ने बताया कि स्वस्थ लाइफस्टाइल के लिए योग और मेडिटेशन उपयोगी हो सकते हैं. इससे तनाव कम करने और जीवनशैली को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. हालांकि, अगर समस्या के पीछे हार्मोनल असंतुलन है तो सिर्फ योग या मेडिटेशन पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है. ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ से परामर्श लेना जरूरी है. लेजर हेयर रिमूवल को लेकर लोगों के बीच कई तरह के मिथक मौजूद हैं. सबसे आम धारणा यह है कि लेजर ट्रीटमेंट के बाद शरीर के सभी बाल हमेशा के लिए पूरी तरह खत्म हो जाते हैं.

डॉ. कसाना के मुताबिक, मेडिकल दृष्टि से अनचाहे बालों को पूरी तरह और हमेशा के लिए खत्म करना संभव नहीं माना जाता. हालांकि, आधुनिक तकनीक की मदद से बालों की ग्रोथ में काफी कमी लाई जा सकती है. उन्होंने बताया कि सही तकनीक और व्यक्ति की स्थिति के आधार पर अनचाहे बालों में करीब 70 से 80 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है. उपचार के बाद बचे हुए बाल पहले की तुलना में काफी पतले और हल्के हो सकते हैं. हालांकि, इसका परिणाम हर व्यक्ति में अलग हो सकता है और यह बालों की प्रकृति, त्वचा और हार्मोनल स्थिति जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है.

गलत तरीके से कराया ट्रीटमेंट तो हो सकता है नुकसान
डॉ. कसाना ने कहा कि लेजर हेयर रिमूवल कराने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहद जरूरी है. केवल कम कीमत देखकर किसी जगह से ट्रीटमेंट कराने के बजाय व्यक्ति को यह समझना चाहिए कि उसके लिए कौन सी तकनीक उपयुक्त है. गलत तरीके या गलत सेटिंग के साथ किया गया लेजर ट्रीटमेंट त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने बताया कि उनके सेंटर पर Mercury 4000 जैसी एडवांस मशीन का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि ट्रीटमेंट का चुनाव व्यक्ति की त्वचा और बालों की स्थिति को देखकर विशेषज्ञ की सलाह से होना चाहिए.

बाल कम हो सकते हैं, लेकिन उम्मीदें वास्तविक रखें
डॉक्टर के मुताबिक, लेजर हेयर रिमूवल को लेकर लोगों को अपनी उम्मीदें वास्तविक रखनी चाहिए. इसका उद्देश्य बालों की ग्रोथ को काफी हद तक कम करना है, न कि हर बाल को हमेशा के लिए पूरी तरह खत्म करना. इसके लिए कई बार एक से अधिक सेशन की जरूरत पड़ सकती है और परिणाम व्यक्ति-विशेष पर निर्भर करते हैं. चेहरे पर अनचाहे बालों की समस्या से परेशान लड़कियों को शर्म या झिझक महसूस करने की जरूरत नहीं है. यह एक सामान्य समस्या हो सकती है और इसके पीछे हार्मोनल कारण भी हो सकते हैं.

सही समय पर विशेषज्ञ की सलाह लेकर कारण की पहचान और उचित उपचार कराया जाए तो समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. इससे न केवल चेहरे पर बालों की ग्रोथ कम करने में मदद मिल सकती है, बल्कि प्रभावित व्यक्ति के आत्मविश्वास में भी सकारात्मक बदलाव आ सकता है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||