Last Updated:
Kumar Kushagra century: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के लिए कुमार कुशाग्र ने दमदार शतकीय पारी खेली. कुशाग्र ने 128 गेंद में अपना सैकड़ा पूरा किया. वह 101 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के भी लगाए. इसके अलावा कुशाग्र ने कप्तान ईशान किशन के साथ मिलकर 230 रनों की पार्टनरशिप भी की.
कुमार कुशाग्र ने जड़ा शतक
सिर्फ इतना ही नहीं, शतक पूरा करने के साथ-साथ कुमार कुशाग्र ने ईशान किशन के साथ मिलकर 287 गेंद में 230 रनों की पार्टनरशिप भी की. कुशाग्र और ईशान ने मिलकर ईस्ट जोन के स्कोर 450 रन के पार भी पहुंचाने का काम किया. इस तरह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन की टीम ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.
क्रीज पर अंगद की तरह डटे ईशान किशन
तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन के खिलाफ मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ईस्ट जोन के लिए बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने दमदार शुरुआत की. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 100 रनों की पार्टनरशिप हुई. हालांकि, इस दौरान वैभव अपने अर्धशतक से चूक गए. वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए.
वहीं, अभिमन्यु ने 86 गेंद में 72 रनों की पारी खेली. दोनों ओपनर के आउट होने के बाद फिर शिखर मोहन ने ईशान किशन के साथ मिलकर ईस्ट जोन के गेंदबाजों के नाक में दम किया. इस दौरान शिखर मोहन 80 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन कप्तान ईशान ने क्रीज पर ऐसा पैर जमाया कि उसे हिलाने में ईस्ट जोन के गेंदबाज हांफ गए. इस दौरान ईशान खेल के पहले दिन अपना शतक पूरा किया. खेल के दूसरे दिन उन्होंने 150 रन के आंकड़े को पार कर एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया. ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने हैं.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



