दिल्ली में जर्जर इमारतों का कहर:यहां हर रोज ढहती हैं एक से ज्यादा इमारतें, चार साल में 98 लोगों की हुई मौत – More Than One Building Collapses In Delhi Every Day; 98 People Have Died In Four Years
Image Slider
{“_id”:”6a9e343598c43c0af6053503″,”slug”:”more-than-one-building-collapses-in-delhi-every-day-98-people-have-died-in-four-years-2026-09-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिल्ली में जर्जर इमारतों का कहर: यहां हर रोज ढहती हैं एक से ज्यादा इमारतें, चार साल में 98 लोगों की हुई मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 में इमारत गिरने की 349 घटनाएं हुईं। इनमें 43 लोगों की मौत और 315 लोग घायल हुए। वर्ष 2023 में 371 घटनाओं में 23 लोगों की जान गई और 171 लोग घायल हुए।
दिल्ली में हर रोज ढहती हैं एक से ज्यादा इमारतें – फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहने को तो दिल्ली देश की राजधानी है, लेकिन यहां जर्जर और कमजोर इमारतें लगातार लोगों की जान ले रही हैं। दमकल विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 से 2024 के बीच ही राजधानी में इमारत गिरने की 1133 घटनाएं सामने आईं। इन हादसों में 98 लोगों की मौत हुई। वहीं, इस साल भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। एक जनवरी से 31 जुलाई तक दिल्ली फायर सर्विस को इमारत गिरने की 233 कॉल मिलीं और इन हादसों में 17 लोगों की मौत के अलावा 101 लोग घायल हुए।