Image Slider

होमखेलक्रिकेट3 मैच की टेस्ट सीरीज में 30+ विकेट, इकलौता भारतीय गेंदबाज जिसके नाम ये रिकॉर्ड

Last Updated:

most wickets in a test series by indian: दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह तीन मैचों की किसी एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं. वहीं, ओवरऑल लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर कायम हैं. दुनिया के सिर्फ 5 ही ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टेस्ट सीरीज में 30 या इससे ज्यादा विकेट चटकाने का कारनामा किया है.

Zoom

हरभजन सिंह भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं.

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में जब भी बॉलिंग रिकॉर्ड्स की बात आती है तो फैंस के जेहन में श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन का नाम आता होगा, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 800 विकेट का ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया. लेकिन कई ऐसे भी रिकॉर्ड हैं, जिन पर मुरलीधरन का कब्जा नहीं है. इन्हीं में से एक है तीन मैचों की किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड. ये कीर्तिमान इंग्लैंड के जॉर्ज लेहमैन के नाम है, जिन्होंने 35 विकेट लेकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया. हालांकि, भारत के लिए यह कारनामा हरभजन सिंह ने किया है. हरभजन इकलौते ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने तीन मैचों की सीरीज में 30+ विकेट अपने नाम किए.

130 साल के कायम वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमैन ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है. ये कीर्तिमान 130 साल से कायम है. 1896 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लोहमैन ने 35 विकेट चटकाए थे, जिसमें उन्होंने 9/28 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चार बार 5 विकेट हॉल नाम किया. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली हैं, जिन्होंने 33 विकेट चटकाए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1985 में हेडली ने 33 बल्लेबाजों को आउट किया था.

हरभजन के नाम भारतीय रिकॉर्ड
भारत के चौथे सबसे सफल टेस्ट बॉलर हरभजन सिंह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. वह न सिर्फ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, बल्कि इकलौते ऐसे भारतीय हैं, जिसने 30 से ज्यादा विकेट चटकाए. भज्जी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में विकेटों की झड़ी लगा दी थी. उन्होंने चार पार 5 विकेट हॉल नाम किया. उनका बेस्ट प्रदर्शन 8/84 रहा. हरभजन ने इस सीरीज में 32 विकेट झटके थे.

टॉप-10 में इकलौते भारतीय
हरभजन टॉप-10 लिस्ट में इकलौते भारतीय हैं. उनके बाद तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय रविचंद्रन अश्विन हैं, लेकिन वह 12वें स्थान पर हैं. अश्विन ने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 विकेट लिए थे. अश्विन भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 537 विकेट के साथ करियर को अलविदा कहा.

3 मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज
जॉर्ज लोहमैन – 35
रिचर्ड हेडली – 33
हरभजन सिंह – 32
मुथैया मुरलीधरन – 30
अब्दुल कादिर – 30
वकार यूनिस – 29
यासिर शाह – 29
रंगना हेराथ – 28
मुथैया मुरलीधरन – 28
शेन वॉर्न – 27

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||