Image Slider

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Sat, 05 Sep 2026 12:11 PM IST

स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में शनिवार को शिवम ठाकुर और दक्ष चौधरी के नेतृत्व में संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी स्वतंत्र की रिहाई की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार, निशु आजाद ने स्वतंत्र भारद्वाज पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।


स्वतंत्र भारद्वाज
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जुलाई में दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में की गई है। स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में संसद मार्ग थाने पर हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||