Image Slider

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में इसे प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका जताई है।


मृत युवती की पहचान बिहार निवासी 28 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई है। खुदकुशी का प्रयास करने वाले युवक की पहचान राजस्थान निवासी 29 वर्षीय प्रकाश के तौर पर हुई है। प्रकाश का इस समय अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल में उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिवानी और प्रकाश बुधवार दोपहर में एक होटल में आकर ठहरे हुए थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी उपलब्ध करा दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||