Image Slider

Last Updated:

Karisma Kapoor Govinda Evergreen Song: गोविंदा की फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ का एक सुपरहिट गाना आज भी पार्टियों की जान बना हुआ है. गाने में करिश्मा कपूर की मनमोहक अदाओं पर हर कोई फिदा हो गया था. गाना 29 साल बाद भी थिरकने पर मजबूर कर देता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गाने में करिश्मा कपूर ने गोविंदा के साथ परफॉर्म किया है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

नई दिल्ली: अगर आप दूरदर्शन में फिल्में-शोज देखते हुए बड़े हुए हैं, तो आप करिश्मा कपूर के स्टारडम से वाकिफ होंगे. उस दौर में गोविंदा अगर हीरो नंबर 1 थे, तो करिश्मा भी ‘हीरोइन नंबर 1’ थीं. उन्होंने मिलेनियल्स को अपने डांस, एक्टिंग और गानों से खूबसूरत यादें दी हैं. ‘राजा हिंदुस्तानी’ के गाने ‘परदेसी परदेसी’ के क्या कहने. यह गाना बच्चे-बड़ों की जुबान पर चढ़ा हुआ था. मगर करिश्मा कपूर के एक गाने का खुमार अब तक लोगों के दिलों से उतरा नहीं है. उस गाने पर अगर डांस न हो, तो कोई भी पार्टी या जश्न अधूरा लगता था. यह गाना जब भी ‘चित्रहार’ पर प्रसारित होता था, तो दर्शक खुशी से झूम उठते थे.

हम करिश्मा कपूर के जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो पिछले 29 साल से पार्टी एंथम बना हुआ है. गाने को गोविंदा और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था. इसे उदित नारायण और पूर्णिमा ने मिलकर गाया था. फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ के इस पॉपुलर गाने के बोल गीतकार समीर ने लिखे थे, जबकि इसका संगीत आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था. हम गाने ‘सोना कितना सोना है’ की बात कर रहे हैं, जिसके लिए सिंगर पूर्णिमा को जी सिने अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला था. जब भी 90s के टॉप डांसिंग सॉन्ग की बात होती है, तो इस गाने का जिक्र जरूर होता है.

गानों के साथ फिल्म भी सुपरहिट
फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ की तरह इसके गाने भी सुपरहिट रहे थे. फिल्म की कहानी गोविंदा-करिश्मा के किरदारों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो यूरोप में एक ट्रिप में मिलते हैं. दोनों प्यार में पड़ जाते हैं और शादी करने का फैसला करते हैं, मगर घरवालों के बीच मतभेद के चलते उनकी दाल नहीं गलती. इसलिए, राजेश (गोविंदा) नौकर बनकर मीना (करिश्मा) के घर में एंट्री मारता है. यहां से कहानी दिलचस्प मोड़ लेती है.

90s में ‘हीरो नंबर 1’ के गानों ने मचा दी थी धूम
डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ को रुमी जाफरी ने लिखा था. फिल्म में गाने ‘सोना कितना सोना है’ के अलावा 6 और गाने हैं. इनमें ‘मैं तुझको भगा लाया’, ‘यूपी वाला ठुमका’ और ‘सातों जनम तुझको’ आज भी बड़े पॉपुलर हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||