Image Slider

सोनभद्र में 60 लाख की शराब बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर कर्न सिंह को गिरफ्तार कर डीसीएम से 464 पेटियों में भरी 13,296 शीशी शराब बरामद की है. बरामद शराब की कुल मात्रा 4,077.36 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये है. पुलिस के मुताबिक शराब तस्करी में इस्तेमाल डीसीएम की कीमत करीब 27 लाख रुपये है, जबकि मोबाइल और नकदी समेत कुल बरामदगी की कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है.

जालौन में बदहाल रास्तों का दर्द, कीचड़ में चारपाई पर बीमार महिला को ले गए परिजन
जालौन के डकोर विकासखंड की करमेर ग्राम पंचायत में बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. गांव की सड़कें कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई हैं, जबकि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है. हालात इतने खराब हैं कि बीमार महिला को इलाज के लिए परिजन चारपाई पर लेकर कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हुए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्यों की एंट्री, अब पहले CEO के नाम का भी होगा ऐलान
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में लंबे समय से खाली चल रहे तीन पदों पर नियुक्तियां कर दी गई हैं. एडवोकेट मदन मोहन पांडे, दिल्ली निवासी महेश भागचंदका और निर्मला यादव को ट्रस्ट में शामिल किया गया है. वहीं, अब राम मंदिर के पहले CEO के नाम का भी जल्द आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है. मणिरामदास छावनी में ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक जारी है.

फर्रुखाबाद में कल CM योगी का दौरा, बाढ़ प्रभावितों को राहत के साथ मिल सकती है बड़ी सौगात

फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. सीएम योगी कल सुबह 11:40 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेंगे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. इसके बाद फतेहगढ़ पुलिस लाइन ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री करीब एक हजार बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट वितरित करेंगे, जबकि बाढ़ के कटान से बेघर हुए लोगों को आवास और जमीन के पट्टे भी दिए जाएंगे.

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट का विस्तार, तीन नए सदस्यों की हुई नियुक्ति
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों को शामिल किया गया है. लंबे समय से खाली चल रहे तीन पदों पर नियुक्तियां की गई हैं. इनमें अयोध्या में लंबे समय से विश्व हिंदू परिषद में सेवा दे रहे एडवोकेट मदन मोहन पांडे, दिल्ली निवासी महेश भागचंदका और निर्मला यादव को ट्रस्ट में जगह दी गई है. फिलहाल मणिरामदास छावनी में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक चल रही है. इसी बैठक के दौरान तीनों नए सदस्यों के नामों की घोषणा की गई. वहीं, राम मंदिर के पहले सीईओ के नाम का भी जल्द आधिकारिक ऐलान किया जाएगा.

महोबा में इलाज के इंतजार में 6 साल के मासूम की मौत, CHC की लापरवाही पर फूटा परिजनों का गुस्सा
महोबा के कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है. तड़के सांप के काटने के बाद 6 साल के मासूम को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे, लेकिन आरोप है कि वहां समय पर डॉक्टर नहीं मिला. करीब 15 मिनट तक डॉक्टर की तलाश के बाद भी इलाज शुरू नहीं हो सका. एंबुलेंस की सुविधा भी नहीं मिली, जिसके बाद परिजन मासूम को बाइक से 20 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

बीजेपी विधायक अनिल शर्मा का निधन
पूर्व मंत्री और शिकारपुर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन. लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन, खबर से इलाके में शोक की लहर. शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. आज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.

अलीगढ़ सीएमओ का तुगलकी फरमान
अलीगढ़ CMO का तुगलकी फरमान, ऑफिस में मीडियाकर्मी/बाहरी लोग बैन. CMO रामनाथ सिंह ने मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर लगाई रोक. CMO कार्यालय के किसी भी केबिन में मिलने पर कार्रवाई का निर्देश. कार्यालय में मीडियाकर्मी या बाहरी व्यक्ति पाए जाने पर पीटने तक की कही जा रही बात. CMO ने पूरे स्टाफ को अपने केबिन में बुलाकर हड़काया भी. पिछले काफ़ी समय से CMO कार्यालय पर भ्रष्टाचार के आरोपों की खबरों से बोखलाये CMO. रिश्वत और भ्रष्टाचार के माध्यम से निजी अस्पताल अवैध रूप खोले जाने की खबरें मीडिया में हुई थीं प्रकाशित. अलीगढ़ CMO रामनाथ सिंह का तुगलकी फरमान का नोटिस भी हुआ वायरल.

फतेहपुर में ढह गया कच्चा मकान
फतेहपुर में बारिश के चलते कच्चा मकान ढहा. मलबे में दबने से 40 वर्षीय रोशन राजपूत की मौत. पत्नी वंदना व 7 वर्षीय बेटा नैतिक घायल. ग्रामीणों ने सभी को मलबे से निकाला बाहर. घायलों को भेजवाया जिला अस्पताल. राजस्व टीम ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन. सदर तहसील के सुकेती गांव का मामला.

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या हुई 14
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के मनोरी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामला. हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 14. एसआरएन अस्पताल में भर्ती 16 वर्षीय उर्वशी की सुबह 4:05 बजे हुई मौत. जबकि मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती राजेश की हुई थी मौत. मंगलवार को ही घटना स्थल पर मलबा हटाने के दौरान एक और शव के अवशेष मिले हैं. मृतक की पहचान बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे सुनील के रूप में की है. अब हादसे के तीन घायलों का एस आर एन अस्पताल में इलाज चल रहा है.

लखनऊ में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार
राजधानी लखनऊ में नाबालिग से रेप के आरोपी गिरफ्तार. नाबालिग को जन्मदिन के बहाने एक निजी ऑफिस में बुलाकर किया था रेप. पहले पीड़िता की ओर से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया था. मजिस्ट्रेटी बयान में पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म बताया. गाजीपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार. सीतापुर निवासी गुड्डू केवट और खैराबाद का अमित गिरफ्तार. दोनों पर पॉक्सो व गैंग रेप की धाराओं में दर्ज है मुकदमा.

जेल सिपाही की तबीयत बिगड़ने से मौत
उन्नाव जिला जेल के सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित. 49 वर्षीय सिपाही नृपेंद्र की जिला अस्पताल में मौत. देर रात अचानक बिगड़ी थी तबीयत. बेटा रोहन आनन-फानन उन्हें लेकर पहुंचा था अस्पताल. नृपेंद्र जिला कारागार में सिपाही के पद पर थे तैनात. मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का सही कारण. उन्नाव जिला जेल का मामला.

हमीरपुर में दो कारें आमने-सामने भिड़ीं
हमीरपुर जिले में मवेशी को बचाने के चक्कर में दो कारें आमने-सामने भिड़ीं. हादसे में दोनों कारों में सवार 7 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर. राठ कोतवाली के अमगांव तिराहे के पास हुआ दर्दनाक हादसा. मवेशी सामने आने पर कार अनियंत्रित होने से हुआ हादसा. हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा. राठ कोतवाली क्षेत्र के अमगांव तिराहे की घटना.

प्रयागराज के गंगानगर जोन में तेंदुए की दस्तक
प्रयागराज के गंगानगर जोन के सराय इनायत थाना क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक. लगभग एक साल के बाद कतवारूपुर गांव में बुधवार को दिखा तेंदुआ. तेंदुआ की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद. इलाके में तेंदुए के देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई. गांव में तेंदुए की मौजूदगी से लोग डरे सहमे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी है. ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाए जाने की मांग की है. ग्रामीणों ने बुजुर्गों और बच्चों को अकेले घर से न निकलने की सलाह दी है. लोग भी हाथों में लाठी डंडे लेकर घर से बाहर और खेतों की ओर जा रहे हैं.

इटावा में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या
इटावा जिले में 60 साल के बुजुर्ग की धारदार हथियार से काट कर हत्या. चारपाई पर लेटे समय की गई हत्या. रंजिश में की गई है हत्या. एक पखवारे पहले हुआ था विवाद. विवाद में हत्या का जताया जा रहा है शक. स्थानीय थाना पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर जांच को पहुंची. इटावा जिले के इकदिल इलाके के परमधाम गांव की घटना.

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या पहुंची 13
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के मनोरी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामला. हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 13. मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती राजेश की हुई थी मौत. जबकि मंगलवार को ही घटना स्थल पर मलबा हटाने के दौरान एक और शव के अवशेष मिले हैं. मृतक की पहचान बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे सुनील के रूप में की है. हादसे के चार घायलों का एस आर एन अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस मामले में मुख्य आरोपी नौशाद को मंगलवार को सुबह एनकाउंटर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि आरोपी बनाई गई दो महिलाएं भी पुलिस की हत्या चढ़ी हैं. फरार तीन आरोपियों पर कौशांबी पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है. पुलिस ने नौशाद की पत्नी कहकसा बानो,बेटे आदिल और भाई शकील पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है.

बहराइच में तेंदुआ पिजड़े में हुआ कैद
बहराइच जिले में तेंदुआ पिजड़े में हुआ कैद. कल तेंदुए के हमले में युवक की हुई थी मौत. हमले के बाद वन विभाग ने गांव के बाहर लगाया था पिजड़ा. ककरहा रेंज के महबूब नगर गाँव का मामला.

लखनऊ में दादी की हत्या और लूट में पोता दोषी करार
लखनऊ में दादी की हत्या और लूट में पोता दोषी करार. एडीजे कोर्ट ने दादी की हत्या, लूट के मामले में पोते मानस सारस्वत उर्फ कंटू को दोषी करार दिया. दोषी मानस को 3 सितंबर को सुनाई जाएगी सज़ा. मामले की एफआईआर 15 अक्टूबर 2023 को मुकेश चंद्र शर्मा ने अलीगंज थाने में दर्ज कराई थी. एफआईआर के मुताबिक उनकी 90 वर्षीय मां शैल कुमारी त्रिवेणी नगर में अपने मकान में अकेली रहती थी. घटना के दिन वादी सुबह 10 बजे अपनी माता का हाल-चाल लेकर घर लौटा था. जबकि वादी का भतीजा मानस भी वहां मौजूद था. शाम को वादी की भतीजी ने फोन कर बताया कि दादी फोन नहीं उठा रही हैं. मौके पर पहुंचने पर वादी ने अपनी मां को खून से लथपथ पाया. पुलिस विवेचना में पता चला कि दोषी मानस घटना के समय वहां मौजूद था. मानस के कब्जे से मृतका से लूटे हुए कंगन और हत्या में इस्तेमाल बांका बरामद हुआ था.

इटावा में सांप के काटने से युवती की मौत
इटावा जिले में सांप के काटने से चारपाई पर सो रही युवती की मौत. 21 साल की युवती की हुई मौत. युवती की मौत से परिवार में कोहराम. इटावा जिले के बकेवर इलाके के मेहंदीपुर गांव की घटना.

मुरादाबाद में दो बसों की भिड़ंत
मुरादाबाद में दो बसों की भिड़ंत. देर रात रोडवेज बस और निजी बस में हुई भिड़ंत. बसों में भिड़ंत होते ही मची चीख पुकार. हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री हुए घायल. हरिद्वार से आ रही बस में सवार थे तीर्थयात्री. करीब एक दर्जन यात्रियों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती. कांठ थाना क्षेत्र के हरिद्वार स्टेट हाइवे की घटना.

अयोध्या में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
अयोध्या में NH-27 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा. 28 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी. रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मखवापुर के पास डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी जोरदार टक्कर. लखीमपुर खीरी से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे 28 महिला, पुरुष और बच्चे. टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलटी, यात्रियों में मची चीख-पुकार. हादसे में ट्रैक्टर चालक विकास वर्मा (27) समेत कई यात्री घायल. PRV-112 ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से CHC रुदौली पहुंचाया. भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. क्रेन और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया. हादसे के चलते NH-27 पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा. वाहनों को हटाने के बाद यातायात कराया गया सुचारू. सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही घटना.

सोनभद्र में बकहर नदी उफान पर
सोनभद्र जिले में घोरावल क्षेत्र का बकहर नदी उफान पर, घोरावल-मिर्जापुर मार्ग बंद. पुल के ऊपर करीब 2 फीट पानी बहने से आवागमन रोका गया. पुलिस ने मौके पर तैनात होकर लोगों को जाने से रोका. भैंसवार-धौरहा मार्ग पर भी आवागमन हुआ बंद. लगातार मूसलाधार बारिश से तेजी से बढ़ा नदी का जलस्तर. तटवर्ती गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता, ग्रामीणों को अलर्ट किया गया.

बांदा में तालाब में मिली युवती की लाश
बांदा जिले में युवती का तालाब में मिला शव का मामला. परिजनों ने लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप. मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव में घर के पास तालाब में मिला था युवती का शव. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. चिकित्सकों के पैनल ने पानी में डूबने को मौत की वजह बताया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी. नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश.

जालौन में मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश का एनकाउंटर
जालौन जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़. रक्षाबंधन पर महिला से मंगलसूत्र छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार. रक्षाबंधन के दिन महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हुआ था बदमाश. चेकिंग के दौरान पुलिस ने बदमाश को रोका तो मुठभेड़ की स्थिति बनी. जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली. बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद. छीना हुआ मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद. घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई में कराया गया भर्ती. उरई कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया इलाके में हुई मुठभेड़.

अमरोहा में लड़के की गोली मारकर हत्या
अमरोहा जिले में लड़के की गोली मारकर हत्या. हत्या की वारदात से इलाके सनसनी. पुरानी रंजिश में युवक को सिर में मारी गोली. जिला अस्पताल में जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़. हत्या के बाद परिजनों में मचा कोहराम.
6 आरोपियों पर हत्या का आरोप. गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गठित की कई टीमें. एसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी. मृतक को काफी समय से निशाना बना रहे थे आरोपी. मृतक का दोस्त भी हुआ चोटिल. अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के जट्ट बाजार का मामला.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||