Image Slider

होमखेलक्रिकेटशमी नहीं तो कम से कम मुकेश को रख लो, सेमीफाइनल में 7 विकेट लेकर मचाया तहलका

Last Updated:

Mukesh kumar test cricket: 32 साल के भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में 7 विकेट लेकर ईस्ट जोन को फाइनल का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने पहली पारी में तीन तो दूसरी पारी में चार विकेट लेकर सेंट्रल जोन को बड़ा टारगेट सेट करने से रोका. रेड बॉल क्रिकेट में इस दमदार प्रदर्शन के साथ ही मुकेश ने टेस्ट टीम के लिए भी दावेदारी ठोक दी है.

Zoom

मुकेश कुमार ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में झटके 7 विकेट.

नई दिल्ली. आखिरी बार 2024 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में घातक गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाई. ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए मुकेश ने सेंट्रल जोन के खिलाफ दोनों पारियों में 7 विकेट चटकाए और इस प्रदर्शन के साथ ही भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की दावेदारी भी ठोक दी. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मुकेश ने दमदार खेल से दिखाया कि वह टेस्ट टीम में लौटने के लिए तैयार हैं. टीम इंडिया के सीनियर तेज गेंदबाज भी इस मुकाबले का हिस्सा रहे, जिन्हें शानदार खेल के बाद भी सेलेक्टर्स लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. शमी ने कुल 5 विकेट चटकाए.

शमी के साथ मिलकर की जबरदस्त बॉलिंग
शमी और मुकेश ने सात विकेट आपस में साझा करते हुए ईस्ट जोन की दूसरी पारी को 158 रन पर समेट दिया. इसके बाद ईस्ट जोन ने छह विकेट गंवाने के बावजूद 159 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया. मुकेश ने इस पारी में सेंट्रल जोन के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करते हुए कुल चार विकेट चटकाए. वहीं, शमी को तीन विकेट मिले. इससे पहले पहली पारी में मुकेश ने तीन विकेट झटके थे, जबकि शमी को दो सफलताएं हाथ लगी थीं. पहली पारी के मुकाबले मुकेश दूसरी पारी में ज्यादा असरदार दिखे, जिससे रजत पाटीदार की टीम बड़ा लक्ष्य देने में कामयाब नहीं हो सकी.

रेड बॉल क्रिकेट में मुकेश का दमदार रिकॉर्ड
मुकेश कुमार का रेड बॉल क्रिकेट में रिकॉर्ड दमदार रहा है. उन्होंने अब तक 59 फर्स्ट क्लास मैचों में 230 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी तीन से भी कम रहा है. मुकेश 10 बार 5 विकेट हॉल और एक बार 10 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं. 2023 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद मुकेश ने इस फॉर्मेट में भारत के लिए तीन मैच खेले, जिनमें 7 विकेट लिए. 2024 में उन्होंने अपना पिछला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. अब मुकेश की नजर रेड बॉल क्रिकेट में अपने इस दमदार खेल को जारी रखते हुए टीम इंडिया में वापसी पर हैं.

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन
स्पिनरों के लिए लगातार मददगार होती जा रही पिच पर 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इसके बाद के लिए ठोस शुरुआत करना बेहद जरूरी था. वैभव सूर्यवंशी (40 रन, 43 गेंद) ने दो अलग-अलग अंदाज वाली पारी खेली. उन्होंने शुरुआती 15 रन 30 गेंदों में बनाए, जो पहली पारी में 42 गेंदों पर बनाए गए उनके अर्धशतक के बिल्कुल विपरीत था. इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज आर्यन पांडे की गेंद पर सिर्फ एक छक्का लगाया. इसके बाद उन्होंने महज 13 गेंदों में 25 रन बटोर लिए, जिसमें एक और छक्का और तीन चौके शामिल थे. उनके सलामी जोड़ीदार अभिमन्यु ईश्वरन ने शुरुआत में उनसे तेज गति से रन बनाए. उन्होंने ऑफ स्पिनर सारांश जैन की गेंद को लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का लगाकर अपना खाता खोला.

ईशान ने जीत तक पहुंचाया
सूर्यवंशी ने पारी के 14वें ओवर में यश ठाकुर के खिलाफ तीन चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने इसी ओवर में एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा दिया. कप्तान रजत पाटीदार ने दौड़ते हुए शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया. सूर्यवंशी के आउट होते ही ईस्ट जोन की पारी पर जैसे सन्नाटा छा गया. इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने लगी और लक्ष्य का पीछा अचानक मुश्किल नजर आने लगा. बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने लगातार गेंदों पर कुमार कुशाग्र और अनुकूल रॉय को आउट कर स्कोर पांच विकेट पर 124 रन कर दिया. कप्तान इशान किशन (नाबाद 39 रन, 41 गेंद) ने हालांकि मध्यक्रम में आत्मविश्वास से भरी पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत तक पहुंचा दिया. पहली पारी में सेंट्रल जोन के 266 रन की जवाब में ईस्ट जोन ने इतने ही रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया था.

(भाषा इनपुट के साथ)

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||