Image Slider

Last Updated:

करीना कपूर अगली बार फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों में उत्सुकता जगा रहा है. इस बीच, करीना कपूर का फिल्मी इवेंट से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे पैपराजी पर भड़कती दिख रही हैं. वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजेंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

करीना कपूर का वीडियो वायरल हो रहा है. (फोटो साभार: Instagram/Videograb)

नई दिल्ली: करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर रिलीज इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़कती नजर आ रही हैं. हालांकि, वीडियो से स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वे किस वजह से नाराज हैं. वीडियो वायरल होने के बाद तमाम लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कुछ लोग उन्हें ‘बॉडी शेम’ कर रहे हैं. एक यूजर कहता है, ‘उनके साथ ब्लक प्रेशर और वजन की समस्या है.’

करीना कपूर वीडियो में भूरे रंग की खूबसूरत ट्रेड पहने दिख रही हैं. वे वीडियो में पैपराजी की किसी बात पर नाराजगी जाहिर करती हैं, जिसके बाद टीम का कोई सदस्य हालात बिगड़ने से पहले हस्तक्षेप करता है. फिल्म ‘दायरा’ की बात करें, तो इसका ट्रेलर गहरी कहानी की झलक दिखाता है, जिसके अहम किरदार करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन न्याय को लेकर एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आते हैं. इसमें फिल्म की पूरी कास्ट से भी परिचय कराया गया है. इसमें करीना के अलावा जितेंद्र जोशी, क्षिती जोग, कंवलजीत सिंह, संदीप कुलकर्णी और तृप्ति खामकर शामिल हैं.

View this post on Instagram

‘दायरा’ को फिल्ममेकर मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. यह एक ऐसे अपराध के बाद की कहानी है जिसने पूरे देश में भारी आक्रोश पैदा कर दिया था. यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘दायरा’ का करीना कपूर पर असर
करीना कपूर ने इवेंट में मीडिया के तमाम सवालों के जवाब दिए. एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि वे मां और बच्चे के इमोशनल सीन के दौरान सहज संवेदना और एक्टिंग के बीच कैसे तालमेल बिठाती हैं? वे बताती हैं कि ‘दायरा’ एक ऐसी फिल्म है जिसका इमोशनल असर उन पर बना हुआ है. उन्होंने राइटर-डायरेक्टर मेघना गुलजार की भी तारीफ की, जिन्होंने एक ऐसा किरदार बनाया जिसने उन्हें एक नया नजरिया दिया और उनकी जिंदगी में एक नया आयाम जोड़ा.

मां बनने के बाद बनीं बेहतर एक्ट्रेस
‘जब वी मेट’ फेम एक्ट्रेस का कहना है कि मां बनने के बाद वे एक बेहतर एक्टर बन गई हैं. करीना कहती हैं, ‘मेघना ने अजूनी का किरदार जो लिखा है, उसने मेरी जिंदगी को ऊंचा दर्जा दिया है. मुझे लगता है कि एक मां और एक एक्टर के तौर पर उनके लिखे किरदार को निभाने का मौका मिलना मेरे लिए खास रहा. यह मेरे साथ हमेशा रहेगा. मुझे लगता है कि जब से मैं मां बनी हूं, मैं एक बेहतर एक्टर भी बन गई हूं. पता नहीं क्यों.’

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||