Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला. इसके अलावा उन्होंने ओपी राजभर पर तंज कसा है. अखिलेश यादव ने अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर भी प्रतिक्रिया दी.
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस किया.
दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर बोले अखिलेश यादव
IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इनकी भाषा ठीक नहीं है. आपको याद को की ANI पर इन्होंने क्या बोला था. वीडियो कॉन्फ्रेंस में इनकी भाषा ठीक नहीं होती है. भ्रष्टाचार चरम पर है. ईमानदार अधिकारी काम नहीं करना चाहते हैं. कई अधिकारी ने रिटायरमेंट का लिख दिया. BJP के लोग द्वारा अधिकारियों पर दबाव बनाया जाता है. चुनाव बाद मुख्यमंत्री जी बेरोजगार हो जायेंगे. ईमानदार अधिकारी काम नहीं कर पा रहे हैं. ईमानदार अधिकारी को जमीन कब्जाने का दबाव है. चंदे का दबाव है. मंदिर मामले में भी ईमानदारी से काम नहीं करने दिया जा रहा है.
‘वह साथी हमको छोड़कर चले गए’
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि हरदोई में अर्कवंशी समाज का हमने कार्यक्रम किया. लेकिन हमारे वह साथी हमको छोड़ कर चले गए. हम आपको सम्मान देंगे. हम चाहेंगे कि आपके समाज के लोग सरकार बनने पर लाल बत्ती से अपने गांव में जाएं. जो लोग अपने प्रधानमंत्री और अपने पहले अध्यक्ष ( BJP ) का सम्मान नहीं कर पाए वह किसी का क्या सम्मान करेंगे. उन्होंने उनकी मूर्ति लगाने में ही घोटाला कर दिया है.
40 हजार रुपये महिलाओं को हर साल देंगे- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग महिलाओं को 40 हजार रुपये हर साल देंगे. हम बच्चियों को विद्या धन भी देने का काम करेंगे. बिहार की महिलाएं इनको ढूंढ रही हैं. 10 हजार देने के बाद यह नजर नहीं आ रहे हैं. हमारी योजना की नकल करके यह बंगाल में पैसा दे रहे हैं. बीजेपी सरकार में जो महा डकैती हो रही है, उसका पैसा बचा कर हम लोग प्रदेश के लोगों का सम्मान करेंगे. कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे रोज ढह रहा है. अखबार में पढ़ा है कि इसकी डिजाइन ही गलत है. बीजेपी के लुटरों ने कहा था कि अकबर नगर के नाले पर रिवर फ्रंट बनाएंगे.
अकबर नगर को बर्बाद कर दिया- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन पर कार्रवाई करते हुए कहा कि अकबर नगर को बर्बाद कर दिया. वहां मंदिर-मस्जिद तोड़े गए. JPNIC मामले में जिस आर्किटेक्ट की जांच को यह बोल रहे थे. उसको दिल्ली का रेलवे स्टेशन बनाने का 3 हजार करोड़ का ठेका दे दिया है. यह लूट वाली सरकार है. कन्नौज में उत्तर प्रदेश का पहला cow मिल्क प्लांट भी बेच दिया है. छतर मंजिल बेच दिया है. क्लार्क होटल के बगल की बेशकीमती जमीन बेच दिया है. इसके अलावा अंकित बालियन हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरे प्रदेश के माफिया आकर आपके प्रदेश में 18 गोलिया चला रहे हैं.
राम मंदिर दान चोरी पर भी अखिलेश यादव ने बोला हमला
अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान चोरी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि मंदिर के सामने कई लोग दान मांगने वाले बैठते हैं. लेकिन वह मंदिर में चोरी नहीं करते हैं. लेकिन इन्होंने मंदिर को भी नहीं छोड़ा है. यह लोग अधर्मी लोग हैं. इस बार इनको कोई माफ़ नहीं करेगा. यह लोग मिलावटी लोग हैं. पेट्रोल मिलावटी है , चीनी मंहगी है.
About the Author
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


