Image Slider


gbd



साहिबाबाद। लाजपत नगर स्थित अशोक वाटिका में एटीएम से रुपये निकालनपे के दौरान एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये की ठगी की गई है। शातिरों ने बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकाले और 20 हजार रुपये की खरीदारी की। पीड़ित ने इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लाजपत नगर निवासी ध्यान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आबताया कि ठ अगस्त को अशोक वाटिका स्थित एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए थे। उसी दौरान दो युवकों ने उन्हें बातों में उलझाया और डेबिट कार्ड बदल दिया। घर पहुंचने पर उन्हें बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकलने का संदेश मिला। उन्होंने अपना डेबिट कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। कुछ ही देर में शातिरों ने उनके बदले हुए कार्ड से 20 हजार रुपये की शॉपिंग भी कर ली। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||