Image Slider

Last Updated:

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और फिर जांच शुरू की. वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके रिश्तेदारों ने उनपर बम फेंके थे.

Zoom

हरदोई में मिला हैंड ग्रेनेड.

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के जोधनपुरवा गांव में संदिग्ध हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया. घर के पास पॉलीथिन में लिपटी संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. सुरक्षा के मद्देनजर आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दी है. पुलिस के मुताबिक, डायल-112 पर जोधनपुरवा मजरा पलिया निवासी सतीश पुत्र रामसेवक राठौर ने सूचना दी कि उसके घर के पास एक हैंड ग्रेनेड पड़ा है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

पॉलिथिन में निकला हैंड ग्रैनेड
बताया जा रहा है कि सतीश के घर में रात के समय किसी ने पॉलीथिन में लिपटी संदिग्ध वस्तु फेंक दी. आरोप है कि वस्तु पहले तिरपाल और फिर जमीन पर गिरी. इसके बाद पानी में भी चली गई. सतीश ने उसे संदिग्ध वस्तु समझकर घर से बाहर कर दिया. सुबह पॉलीथिन खोलने पर उसमें हैंड ग्रेनेड जैसा सामान दिखाई दिया. इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और डायल-112 को सूचना दी गई. घटना की सूचना पर पुलिस ने इलाके को सुरक्षित किया और संदिग्ध वस्तु को अपनी निगरानी में लिया.

परिजनों ने लगाया रिश्तेदारों पर हैंड ग्रेनेड फेंकने का आरोप
पुलिस द्वारा हैंड ग्रेनेड के सुरक्षित निस्तारण के लिए बम खोज एवं निरोधक टीम (BDDS) को बुलाया जा रहा है. परिजनों ने आपसी रंजिश के चलते रिश्तेदारों पर घर में हैंड ग्रेनेड फेंकने का आरोप लगाया है. हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोप की पुष्टि नहीं की है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध हैंड ग्रेनेड कहां से आया और इसे वहां किसने रखा. सीओ हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई है. मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||