इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के एक पार्क में हिजाब पहने प्रेमिका के साथ बैठे युवक से दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने मारपीट के आरोपियों के आरोपियों को वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस आरोपियों की तलाश नहीं कर सकी है। दो दिनों से जमकर वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रही है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मौके पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है।
मंगलवार को 53 सेकंड का पार्क में बना एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसमें शिवम नाम का एक युवक हिजाब पहनी युवती के साथ पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह उसकी प्रेमिका है, तभी दूसरे समुदाय के कुछ लोग पार्क में पहुंचकर युवक से मारपीट करते हैं। आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए युवक का नाम शिवम नाम से पुकारा और कहा कि उसके समुदाय की युवती खत्म हो गई हैं क्या। युवती ने माफी मांग कर मामले को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी युवक गाली-गलौच कर मारपीट करते हुए दिखे। एसीपी का कहना है कि वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। बुधवार शाम तक कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है, पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

