Image Slider

उदय भूमि संवाददाता
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ स्तर पर बदलाव के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश ने अधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्यों का विभाजन कर दिया है। नई व्यवस्था में दोनों एसीईओ को अलग-अलग विभागों और वर्क सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही अधिकारियों की रिपोर्टिंग व्यवस्था भी तय कर दी गई है। माना जा रहा है कि इससे विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कामकाज में जवाबदेही बढ़ेगी। नई व्यवस्था के तहत एसीईओ वंदना त्रिपाठी को ग्रुप हाउसिंग, आरडब्ल्यूए हाउसिंग, संस्थागत कार्य, आईटीएमएस और उद्यान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उनके पास वर्क सर्किल-1 से 5 तक का प्रभार रहेगा। इन क्षेत्रों में चल रही विकास परियोजनाओं और संबंधित विभागीय कार्यों की निगरानी भी वह करेंगी।

वहीं एसीईओ पुष्प राज सिंह को वर्क सर्किल-6 से 10 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके प्रभार में न्यू नोएडा, जल, विद्युत एवं यांत्रिक, आवासीय भूखंड, भूमि अधिग्रहण, भूमि अभिलेख और औद्योगिक विभाग समेत कई महत्वपूर्ण काम शामिल किए गए हैं।

रिपोर्टिंग व्यवस्था भी स्पष्टप्राधिकरण ने विभागीय कामकाज की रिपोर्टिंग को भी नए सिरे से व्यवस्थित किया है। बिल्डिंग सेल से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग टाउन प्लानिंग और आर्किटेक्चर से संबंधित अधिकारियों के माध्यम से होगी। इसी तरह डीएनजीआईआर प्लानिंग से जुड़े कार्यों की निगरानी प्लानिंग विभाग के महाप्रबंधक और संबंधित अधिकारियों के स्तर से की जाएगी।

इसके अलावा कमर्शियल और स्पोर्ट्स सिटी, पशु आश्रय एवं कुत्ता कल्याण, जन स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के लिए भी अधिकारियों की जिम्मेदारी और रिपोर्टिंग लाइन निर्धारित की गई है। नोएडा प्राधिकरण में इस समय कई बड़ी विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। ऐसे में एसीईओ स्तर पर जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा होने से परियोजनाओं की निगरानी, विभागीय समन्वय और निर्णय प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||