Image Slider

साहिबाबाद। टीला मोड़ थानाक्षेत्र के निस्तौली गांव में 12 अगस्त को पटवारी के साथ अपने प्लाॅट की पैमाइश कराने गई महिला से मारपीट हुई। आरोप है कि तीन लोगों ने पटवारी के सामने ही उनसे मारपीट की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।


दिल्ली के करावलनगर निवासी गीता देवी ने पुलिस को बताया कि काफी समय से निस्तौली में उनका 150 वर्गगज का प्लाॅट है। आरोप है कि इस प्लाॅट पर गांव के ही सोनू डागर ने कब्जा करके फर्जीवाड़े से बेच दिया। जानकारी होने पर उन्होंने मामले की शिकायत की और पटवारी को साथ लेकर प्लाॅट की पैमाइश के लिए मौके पर पहुंची। उनके मौके पर पहुंचने के बाद सोनू भी अपने दो साथियों के साथ वहां आ गया। आरोप है कि सोनू ने प्लाॅट को अपना बताते हुए उनके साथ गालीगलौज की और विरोध करने पर पटवारी के सामने ही उनके साथ बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दियारा। उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||