Image Slider


Video of stunts performed on a modified tractor goes viral

मोदीनगर । मॉडिफाइड ट्रैक्टर से स्टंट का वीडियो वायरल। संवाद



मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मॉडिफाइड ट्रैक्टर से स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना मोदीनगर की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को सोशल मीडिया पर बीस सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें मॉडिफाइड ट्रैक्टर पर दो युवक बैठे हुए हैं। वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मॉडिफाइड ट्रैक्टर को डिवाइडर पर चढ़ाकर एक साइड से दूसरी साइड में ले जाते हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि स्टंट करने वालों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||