दिल्ली के भरथल गांव में रक्षा मंत्रालय की एक कर्मचारी की कथित आत्महत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मृतका के पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर आरोप लगाए गए हैं। यह एफआईआर मृतका के माता-पिता की शिकायत के बाद 22 अगस्त 2026 को दर्ज की गई।
21 अगस्त 2026 को शाम करीब सवा चार बजे थाना सेक्टर-23, द्वारका को कथित आत्महत्या की सूचना मिली थी। एसआई सतपाल डागर पुलिसकर्मियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और संबंधित एसडीएम को सूचित किया। इसके बाद शव को डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया। मृतका की पहचान 30 वर्षीय नाजिया खानम के रूप में हुई। वह रक्षा मंत्रालय में एएसओ के पद पर कार्यरत थीं। नाजिया का विवाह 11 अप्रैल 2026 को मोहम्मद आजम अली खान से हुआ था। 21 अगस्त को मृतका के परिवार ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिए थे। इन बयानों में उन्होंने ससुराल पक्ष पर कोई संदेह या आरोप नहीं लगाया था।
बाद में दर्ज हुई शिकायत
22 अगस्त 2026 को नाजिया के माता-पिता दोबारा एसडीएम के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने एक अतिरिक्त बयान/शिकायत प्रस्तुत की। इस शिकायत में उन्होंने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर आरोप लगाए। इन आरोपों के आधार पर थाना सेक्टर-23, द्वारका में एफआईआर नंबर 214/2026 दर्ज की गई। यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85/108 के तहत दर्ज की गई है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने पीसीआर कॉल मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की थी। सभी आवश्यक कानूनी और प्रक्रियात्मक कदम बिना किसी देरी के उठाए गए। मामले की आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



