Image Slider

Last Updated:

Agra News: आगरा के सिकंदरा स्थित शास्त्रीपुरम में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत बनी बस्ती बदहाली का शिकार है. यहां कीचड़, गंदगी, चोक नालियां और जर्जर फ्लैट निवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं. आइए आम जनता से यहां की बहदाल स्थिति के बारे में जानते हैं.

आगरा: आगरा के सिकंदरा स्थित शास्त्रीपुरम में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत बने फ्लैटों की हालत लगातार जर्जर होती जा रही है. स्थानीय बाशिंदों का कहना है कि पूरी सड़क पर जगह-जगह कीचड़ जमा रहता है. बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां नियमित सफाई भी नहीं होती है. कई जगह नालियां चोक पड़ी हैं, जिससे बारिश का पानी जमा हो जाता है और गंदगी फैलती है.

कॉलोनी के आसपास बड़े-बड़े जंगली पेड़-पौधे उग आए हैं. इनकी वजह से बरसात के मौसम में कीड़े-मकौड़े और अन्य जीव-जंतु घरों तक पहुंच रहे हैं. वहीं, कॉलोनी में बना पार्क भी बदहाल स्थिति में है और लोगों के उपयोग के लायक नहीं रह गया है. स्थानीय निवासियों ने जिम्मेदार विभाग से मांग की है कि नालियों की सफाई, सड़क से जलभराव और कीचड़ की समस्या दूर करने के साथ ही जंगली पेड़-पौधों की कटाई कराई जाए. साथ ही पार्क का जीर्णोद्धार कराकर कॉलोनी को साफ-सुथरा बनाया जाए.

घर की छत से टपकता है पानी
आगरा के सिकंदरा स्थित शास्त्रीपुरम में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत बने फ्लैटों में रहने वाले लोग बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान है. यहां रहने वाली मुन्नी देवी ने बताया कि वह पिछले पांच साल से इस आवास में रह रही हैं, लेकिन आज तक फ्लैट में कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया. उनका कहना है कि बारिश के दौरान छत से पानी टपकने लगता है और कमरों में रहना मुश्किल हो जाता है. बरसात में समस्या और गंभीर हो जाती है. मुन्नी देवी ने कहा की पूरी बस्ती में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं. नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. वहीं, आवारा पशु भी सड़कों और आसपास गंदगी फैला रहे हैं. स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से सफाई और मरम्मत कार्य जल्द कराने की मांग की है.

घरों में घुस आते हैं सांप-कीड़े
आगरा के सिकंदरा स्थित शास्त्रीपुरम में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत बने फ्लैटों में रहने वाले लोग बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान हैं. स्थानीय निवासी अंजू गोयल ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप और कीड़े-मकौड़े घरों तक पहुंच जाते हैं. उनका कहना है कि फ्लैटों के पीछे साफ-सफाई नहीं होने के कारण पूरा इलाका जंगल जैसा हो गया है. जगह-जगह बड़े-बड़े पेड़-पौधे उग आए हैं, जिनमें जहरीले जीव-जंतु छिपे रहते हैं. वहीं निवासी बबिता ने बताया कि यहां सीवर चौक होने के कारण गंदा पानी बाहर बहता रहता है. इससे दुर्गंध के साथ बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित सफाई के लिए कर्मचारी नहीं आते. उन्होंने आगरा के आला अधिकारियों से इलाके की सफाई, सीवर व्यवस्था दुरुस्त कराने और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||