- Hindi News
- National
- Visakhapatnam School Controversy | Teacher Slaps UKG Student; Child Dies
- कॉपी लिंक
विशाखापट्टनम के वन टाउन इलाके में गुरुवार को 6 साल के बच्चे की हार्टअटैक से मौत का मामला सामने आया है। परिजन का आरोप है कि क्लास में टीचर ने उसके कपड़े उतारने की कोशिश की और थप्पड़ मारा था। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रणय तेजा लिटिल गार्डन्स स्कूल में UKG में पढ़ता था। जब टीचर ने उसे मारा तो वह रोता हुआ टीचर के ऊपर ही गिर पड़ा। उसे किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद बच्चे के परिवार और रिश्तेदारों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि टीचर की मारपीट के कारण बच्चे की मौत हुई।
CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला पता चला
घटना का पता तब चला जब क्लास का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया। फुटेज में टीचर बच्चे को अपनी ओर खींचती हुई दिखाई दे रही है। वह उसके कपड़े उतारने की कोशिश भी करती दिखाई दी।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह सब होमवर्क न करके लिए बच्चे को शर्मिंदा करने के लिए किया जा रहा था। बच्चा रोते हुए टीचर को रुकने का इशारा करता दिखाई दे रहा है।
हालांकि टीचर कुछ देर रुकती है। बच्चे से कुछ कहती है। इसके बाद वह गाल पर थप्पड़ मारती है। बच्चा कुछ पल तक बिना हिले खड़ा रहता है और फिर शिक्षक से टकराकर गिर जाता है।
पुलिस जांच करेगी बच्चे की मेडिकल हिस्ट्री
पुलिस ने बच्चे की मौत की वजह की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी CCTV फुटेज और मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि बच्चे को पहले से कोई बीमारी थी या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी। परिवार ने बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



