Image Slider

मसूरी। मसूरी थाना क्षेत्र के बड़का आरिफपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हमला किया गया है। अज्ञात ट्रैक्टर चालकों ने प्रदीप कुमार (45) को ट्रैक्टरों से कुचलने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं।


एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि घायल प्रदीप कुमार की पत्नी पूनम के मुताबिक 17 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे उनके पति गांव की एक दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे थे। तभी जलालाबाद गांव की ओर से पांच ट्रैक्टर तेज गति से आए। इनमें से तीन ट्रैक्टरों में मिट्टी भरी ट्रॉली लगी थी और दो में मिट्टी उठाने के उपकरण लगे थे। पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने प्रदीप को देखते ही जान से मारने की नीयत से उन पर बारी-बारी से ट्रैक्टर चढ़ा दिए। इस हमले में प्रदीप को गंभीर चोटें आई हैं और वह अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पूनम ने बताया कि उनके पति और गांव के अन्य लोगों ने पहले आरोपियों द्वारा अवैध रूप से चलाए जा रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टरों का विरोध किया था। इन ट्रैक्टरों से रास्ते पर मिट्टी फैल जाती थी, जिससे ग्रामीणों और बच्चों के लिए दुर्घटना का खतरा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से प्रदीप की हत्या का प्रयास किया। एसीपी ने बताया कि पूनम की तहरीर पर अज्ञात पांच चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||